फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics: Pithoragarh Congress MLA Mayukh Mehar resigns from PCC

Uttarakhand Politics: कांग्रेस में मची खलबली, अभिषेक के बाद अब मयूख महर ने दिया पीसीसी से इस्तीफा

Tue, 20 Sep 2022 06:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Sep 2022 06:50 PM IST
सार

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे में उन्होंने कहा कि पार्टी में बड़े व जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा हो रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics: Pithoragarh Congress MLA Mayukh Mehar resigns from PCC
मयूख महर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक के बाद अब पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) से इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक ने अपने इस्तीफे के पीछे पीसीसी सदस्य चयन में वरिष्ठ और जनाधार वाले नेताओं की अनदेखी को कारण बताया है। इन इस्तीफों से कांग्रेस में खलबली मची है।

विज्ञापन


Uttarakhand: धामी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, हाईकमान ने मांगी मंत्रियों और विधायकों की रिपोर्ट
विज्ञापन


कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक सिंह का कहना है कि पीसीसी की लिस्ट जारी होने के बाद से कई वरिष्ठ नेता नाराज नजर आ रहे हैं। कांग्रेस परिवार को कोई नुकसान न हो, इसलिए मेरी जगह किसी वरिष्ठ नेता को नामित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उनका कहना है की उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायकों को पीसीसी में पद देकर अन्य कार्यकर्ताओं का हक मारा जा रहा है। जबकि पूर्व में पीसीसी की बैठक यह तय हो चुका है कि एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले पर ही पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि यदि पार्टी में नए लोगों को जगह मिलती है तो वह अपने साथ चार ओर लोगों को जोड़ते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने दो दिन पहले पीसीसी की लिस्ट जारी की थी, जिससे कई नेता नाराज चल रहे हैं। माना जा रहा है कि अभिषेक और मयूख महर के बाद कुछ अन्य भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं।

मयूख महर हमारे बहुत मजबूत साथी हैं और पिथौरागढ़ के अंदर उनके बिना कांग्रेस की कल्पना करना भी मुश्किल है। मैं खुद पीसीसी का सदस्य नहीं हूं। ऐसा हो सकता है कि 2024 के चुनाव के तहत कोई नया खाका तैयार किया गया हो।
- प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed