फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand politics

'दिल्ली में बहुगुणा-महाराज मिले तो दून का पारा गरम'

Sat, 23 Aug 2014 09:04 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Aug 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand politics

उत्तराखंड कांग्रेस का कोई भी नेता दिल्ली जाता है तो यहां राजनीतिक हलचल और गुटबाजी तेज हो जाती है। वहां नेताओं की गतिविधियां यहां गरमी पैदा करती हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ शुक्रवार को भी पूरे दिन चला। दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पूर्व सांसद सतपाल महाराज के मिलने की खबर ने फिर कांग्रेस में उबाल लेकर आई।
विज्ञापन


हालांकि दोनों ही नेताओं की ओर स्पष्ट किया गया कि कोई मुलाकात नहीं हुई है। बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की ओर से इन नेताओं के मिलन पर आई टिप्पणी भविष्य में फिर से अखाड़ा खोल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत विदेशी दौरों पर रोक लगाने के फैसले पर अपना बयान देकर उसी दिन दिल्ली रवाना हो गए।

गुटबाजी ने जोर पकड़ा

uttarakhand politics

उसके बाद फिर से कांग्रेस में गुटबाजी ने जोर पकड़ा और उनके बयान से अधिक वहां नेताओं से मिलने पर प्रतिक्रिया आने लगीं। किसी ने कहा मंदिर में कोई भी दर्शन को जा सकता है किसी ने राजनैतिक तंज कसा।

दिल्ली से खबर आई कि कांग्रेस के कुछ विधायक केंद्रीय नेताओं से मिले हैं। हालांकि जिन विधायकों की ओर इशारा किया जा रहा था उनमें कुछ उसी दिन पार्टी के ही कार्यक्रम में शामिल थे।

हरक सिंह तीन दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली से लौटे आए। दिल्ली एयरपोर्ट में हरक सिंह की हाय-हैलो कांग्रेस छोड़कर गए सतपाल महाराज से हुई। बताते हैं कि महाराज भाजपा के महामंत्री संगठन रामलाल के साथ कहीं और जा रहे थे। जबकि हरक सिंह को देहरादून की फ्लाइट पकड़नी थी।

मुलाकात को लेकर चर्चा

uttarakhand politics

हरक सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की उनकी दिल्ली एयरपोर्ट पर महाराज से मुलाकात हुई थी।

उन्होंने इस बात का भी जानकारी दी कि वह अपने निजी काम से दिल्ली गए थे। जबकि देहरादून में पूरे दिन मीडिया में बहुगुणा और महाराज की मुलाकात को लेकर चर्चा गरम रही।

बहुगुणा-महाराज मुलाकात पर जब मीडिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से बातचीत की तो उन्होंने दार्शनिक अंदाज बयान दिया कि ये तो कांग्रेस के साथ होता ही है जिन लोगों को पार्टी उनके हक से ज्यादा दे देती है वे ही बाद में पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं।

हालांकि फिर बात को आगे बढ़ा बोले कि बहुगुणा जी बहुत वरिष्ठ नेता हैं जो ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे पार्टी को कोई नुकसान पहुंचे। पार्टी पूरी तरह से एकजुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed