फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics Crisis News Today: new cm will elected today in bjp legislature party meeting

उत्तराखंड : खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी बने राज्य के नए मुखिया

Sat, 03 Jul 2021 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 03 Jul 2021 03:59 PM IST
सार

शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics Crisis News Today: new cm will elected today in bjp legislature party meeting
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: तीरथ के इस्तीफे के बाद बोले हरीश रावत- दोनों सीएम भले आदमी थे, भाजपा ने दोनों को चौराहे पर ला दिया
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



न मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज हूं : त्रिवेंद्र
वहीं विधायक दल की बैठक से पूर्व मुख्यंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान जब दोबारा सीएम पद के लिए उनकी उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि न तो मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज हूं। आज बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। 
 

2022 के चुनाव में कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे : अजय भट्ट
उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा लोगों की सुरक्षा और बेहतरी से समझौता नहीं करती है। 'पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में हम' ही हमारा आदर्श वाक्य है। हम कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मतगणना के दौरान उन्हें जवाब मिलेगा।
 

सियासी संकट के कारण हटे मुख्यमंत्री

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा था कि नया सीएम जो भी होगा, वह पार्टी का सिपाही होगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के त्यागपत्र दिए जाने की वजह से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा था कि सांविधानिक संकट खड़ा न हो, इसे देखते हुए प्रदेश हित में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया। शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे इस्तीफा सौंपा गया। 

उत्तराखंड: 115 दिन के सीएम रहे तीरथ सिंह रावत, यहां पढ़ें प्रदेश में अब तक रहे मुख्यमंत्रियों की सूची...

विधायकों को भेजी सूचना
पार्टी ने सभी विधायकों को सूचना भेज दी थी। सभी विधायकों को अपराह्न तीन बजे तक पहुंचने को कहा गया था। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक सभी विधायकों को पत्र भेजा गया था।

उत्तराखंड: जिन फैसलों के चलते त्रिवेंद्र ने गंवाई थी कुर्सी, उन्हें पूरी तरह पलट नहीं पाए तीरथ सिंह रावत

इस्तीफा नहीं देते तो सांविधानिक संकट पैदा हो जाता ः त्रिवेंद्र सिंह रावत
बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अगर तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा नहीं दिया होता तो इससे सांविधानिक संकट पैदा हो जाता। कुछ राज्यों में कोविड के कारण उपचुनाव में देरी हुई। परिस्थितियों ने इस स्थिति को जन्म दिया है। आज की विधानसभा बैठक में नए मुख्यमंत्री चुने जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed