फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics Crisis News Today: aap state incharge said we challenged you from gangotri and you resigned

उत्तराखंड सियासी संकट : आप प्रदेश प्रभारी ने किया ट्वीट, कहा - गंगोत्री से चुनाव लड़ने की चुनौती दी, आपने इस्तीफा दे दिया

Sat, 03 Jul 2021 07:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 03 Jul 2021 07:59 AM IST
सार

दिनेश मोहनिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उप चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics Crisis News Today: aap state incharge said we challenged you from gangotri and you resigned
दिनेश मोहनिया - फोटो : ANI file photo

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव लड़ने की चुनौती क्या दी, उन्होंने मुख्यमंत्री पद से ही इस्तीफा दे दिया। साढ़े चार साल में तीसरे मुख्यमंत्री को थोपने से भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ बड़ा छलावा किया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: जिन फैसलों के चलते त्रिवेंद्र ने गंवाई थी कुर्सी, उन्हें पूरी तरह पलट नहीं पाए तीरथ सिंह रावत
विज्ञापन


मोहनिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उप चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। पार्टी ने कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल को अपना प्रत्याशी भी घोषित किया। लेकिन मुख्यमंत्री ने चुनौती स्वीकार करने के बजाए पद से ही इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: तीरथ के इस्तीफे के बाद बोले हरीश रावत- दोनों सीएम भले आदमी थे, भाजपा ने दोनों को चौराहे पर ला दिया

साढ़े चार साल में भाजपा ने उत्तराखंड में तीसरा मुख्यमंत्री सौंपने की तैयारी कर ली है। यही भाजपा का असली चरित्र है। भाजपा को राज्य की तकदीर नहीं, सीएम बदलने की राजनीति करनी है। प्रदेश की जनता इसका जवाब जरूर देगी। भाजपा ने पहले जीरो वर्क सीएम, फिर जीरो विजन सीएम दिया और अब आगे का पता नहीं है।

सोशल मीडिया में कई घंटे तक ट्रेंड में दिखी सियासी हलचल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे की खबरें जैसे ही फिजाओं में तैरने लगी तो सोशल मीडिया में भी सुर्खियों में आ गईं। ट्वीटर पर कई घंटे तक उत्तराखंड की यह सियासी हलचल टॉप-5 ट्रेंड में नजर आईं। वहीं, फेसबुक पर भी सीएम तीरथ सिंह रावत लगातार ट्रेंड करते नजर आए।

शुक्रवार को शाम होते-होते जैसे ही सीएम तीरथ के इस्तीफे की चर्चाएं तेज हुईं तो सोशल मीडिया पर भी तमाम तरह के मीम्स बनने शुरू हो गए। कोई कह रहा था कि 70 में से 57 सीटों वाली भाजपा सरकार, लेकिन स्थायी सरकार के सवाल पर खामोश रहो।

सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग भाजपा के इस फैसले को लेकर व्यंग्यात्मक लहजे में नजर आए। इस दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत का रीप्ड जींस का बयान फिर सुर्खियों में आ गया। उनके इस बयान से जोड़ते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट साझा की गईं।

ट्विटर पर हैशटैग 'बीजेपी फेल्ड उत्तराखंड' में 22 हजार से ज्यादा ट्वीट हुए तो हैशटैग 'तीरथ सिंह रावत' पर करीब छह हजार ट्वीट हुए। वहीं, फेसबुक पर भी जमकर पोस्ट साझा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed