{"_id":"6399555d327a3e514576cef9","slug":"uttarakhand-politics-cabinet-minister-rekha-arya-statement-as-many-leaders-as-factions-in-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: कैबिनेट मंत्री आर्य का बयान- कांग्रेस में जितने लोग उतने ही गुट, हर कोई सीएम की दौड़ में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: कैबिनेट मंत्री आर्य का बयान- कांग्रेस में जितने लोग उतने ही गुट, हर कोई सीएम की दौड़ में शामिल
Wed, 14 Dec 2022 10:39 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:39 AM IST
सार
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस में कोई नेता प्रतिपक्ष, कोई प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बनना चाहता है। जो चिंतन और मंथन कर विपक्ष की भूमिका को भी सही तरीके से नहीं निभा पा रही है।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी को हर कोई जानता है। सब जानते हैं कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता था, लेकिन उन्हें जनता ने नकार दिया। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस में विधायक और मंत्री नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ा गया।
विज्ञापन
आज भी कांग्रेस में जितने लोग हैं उतने गुट हैं। कोई नेता प्रतिपक्ष, कोई प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बनना चाहता है। जो चिंतन और मंथन कर विपक्ष की भूमिका को भी सही तरीके से नहीं निभा पा रही है। भाजपा ने योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया, युवा नेतृत्व के साथ हमें इसका परिणाम मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें....Uttarakhand Congress: कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे कई पदाधिकारी, पार्टी ने जारी की इनकी सूची
विज्ञापन
भाजपा ने चुनाव में जो कहा उसे वह आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पीआरडी जवानों को लेेकर की गई घोषणाओं पर उन्होंने कहा कि पीआरडी में महिलाओं की संख्या को कम से कम तीन प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सरकार पीआरडी एक्ट में भी संशोधन करने जा रही है।