फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police started verification of madrasas in state, LIU will complete the report in a month

Uttarakhand: पुलिस ने प्रदेश में शुरू किया मदरसों का सत्यापन, एलआईयू एक महीने में पूरा कर सौंपेगी रिपोर्ट

Sun, 05 Jan 2025 08:13 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Jan 2025 08:13 PM IST
सार

पिछले दिनों सरकार ने प्रदेश में मदरसों के सत्यापन के निर्देश दिए थे। शुरुआती चरण में इसके लिए पुलिस की ओर से काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Police started verification of madrasas in state, LIU will complete the report in a month
मदरसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस ने प्रदेश में मदरसों का सत्यापन शुरू कर दिया है। इस संबंध में पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को पत्र जारी किए गए थे। जिलों की स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध कराएगी। बताया जाएगा कि कितने मदरसे वैध और कितने अवैध हैं। शासन के निर्देश पर ही अगली जांच और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पिछले दिनों सरकार ने प्रदेश में मदरसों के सत्यापन के निर्देश दिए थे। शुरुआती चरण में इसके लिए पुलिस की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। जिलों की एलआईयू से रिपोर्ट आने के बाद इसे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेजा जाएगा। इसके बाद जो अवैध मदरसे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में यदि किसी की फंडिंग संदिग्ध है तो उसकी जांच भी की जाएगी। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शासन से निर्देश मिलने के बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


Uttarakhand Nikay Chunav:  सबसे गर्म केतली...सिलिंडर की भी भारी मांग...चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान दिखी मारामारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि इसके लिए हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया गया है। हालांकि, एलआईयू को प्रथम चरण में सिर्फ यही देखना है कि कितने मदरसे अवैध और कितने वैध हैं।

इसके बाद ही अगली जांच की जाएगी। इस मामले में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एपी अंशुमान ने बताया कि शासन के निर्देशों के बाद सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को सत्यापन संबंधी पत्र जारी किए गए हैं। एक माह के बाद रिपोर्ट सौंपने के निर्देश पुलिस प्रभारियों को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed