फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Police recruitment exam of seven districts postponed due to rain and snowfall

Uttarakhand: बारिश-बर्फबारी के कारण सात जिलों की पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, अब दो से सात मार्च के बीच होगी

Fri, 28 Feb 2025 11:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Feb 2025 11:07 PM IST
सार

आयोग की पुलिस आरक्षी जनपदीय पुलिस(पुरुष), आरक्षी पीएसी, आईआरबी(पुरुष) की शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 जिलों के 12 केंद्रों पर 24 फरवरी से कराई जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Police recruitment exam of seven districts postponed due to rain and snowfall
- फोटो : freepik.com

विस्तार

प्रदेश में शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी के कारण उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी। अब यह परीक्षा अलग-अलग जिलों में दो से सात मार्च के बीच कराई जाएगी।

विज्ञापन


आयोग की पुलिस आरक्षी जनपदीय पुलिस(पुरुष), आरक्षी पीएसी, आईआरबी(पुरुष) की शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 जिलों के 12 केंद्रों पर 24 फरवरी से कराई जा रही है। शुक्रवार को भी ये परीक्षा होनी थी, लेकिन बारिश और बर्फबारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन


Uttarakhand: माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में दबे 55 मजदूर, 33को बचाया, 22 की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब पुलिस लाइन अल्मोड़ा में सात मार्च को, पुलिस लाइन बागेश्वर व चंबा टिहरी में तीन मार्च को, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड चंपावत में दो मार्च को, पुलिस लाइन गोपेश्वर चमोली में चार मार्च, पुलिस लाइन कंडोलिया ग्राउंड पौड़ी में पांच मार्च और पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में छह मार्च को यह परीक्षा कराई जाएी। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने परीक्षा केंद्र पर पूर्व में जारी प्रवेश पत्र के साथ पहुंच जाएं। उसी से उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल जाएगा।

एलटी प्राइमरी व कंप्यूटर परीक्षा दो मार्च को
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सहायक अध्यापक (प्राइमरी) और सहायक अध्यापक (कम्प्यूटर शिक्षा) की परीक्षा दो मार्च को होगी। पहली पाली में सुबह नौ से 11 बजे के बीच प्राइमरी और दूसरी पाली में दोपहर दो से चार बजे के बीच कंप्यूटर शिक्षा की परीक्षा होगी। इसके प्रवेश पत्र आयोग जारी कर चुका है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed