फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Personnel will not be able to send request letter directly to headquarters on WhatsApp

Uttarakhand Police: पूर्व की व्यवस्था खत्म, सीधे व्हाट्सएप पर मुख्यालय अनुरोध पत्र नहीं भेज पाएंगे पुलिसकर्मी

Thu, 04 Jan 2024 11:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jan 2024 11:38 PM IST
सार

पूर्व डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निदान के लिए एक व्यवस्था बनाई थी। जिसके तहत दरोगा या इसके नीचे के पुलिसकर्मी अपनी विभागीय समस्याओं को व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे पुलिस मुख्यालय भेज सकते थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Police Personnel will not be able to send request letter directly to headquarters on WhatsApp
वॉट्सऐप

विस्तार

पुलिस विभाग में अब दरोगा और इससे नीचे के पुलिसकर्मी विभागीय समस्याओं को लेकर सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस मुख्यालय अपना अनुरोध पत्र नहीं भेज पाएंगे। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि यह व्यवस्था अनुशासन के दृष्टि से ठीक नहीं थी। लिहाजा इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, पूर्व डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निदान के लिए एक व्यवस्था बनाई थी। जिसके तहत दरोगा या इसके नीचे के पुलिसकर्मी अपनी विभागीय समस्याओं को व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे पुलिस मुख्यालय भेज सकते थे। इसके लिए उन्होंने 9411112780 नंबर जारी किया था। इस नंबर पर व्हाट्सएप पर कोई भी पुलिस कर्मी अपनी समस्या बता सकता था। जिसके बाद हफ्ते में एक दिन मुख्यालय स्तर पर इसकी सुनवाई होती थी। लेकिन कार्यवाहक डीजीपी बनने के बाद आईपीएस अभिनव कुमार ने पूर्व की कई व्यवस्था को पलट दिया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Police: एक बार फिर जारी हुई 372 इंस्पेक्टरों की वरिष्ठता सूची, सात दिन में मांगी आपत्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिसकर्मियों की अपनी समस्या पहले थाना प्रभारी को बतानी होगी। इसके बाद एसएसपी और फिर डीआईजी को समस्या बतानी होगी। इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो संबंधित दरोगा या उसने नीचे के कर्मचारी एसएसपी से अनुमति प्राप्त कर निर्धारित वर्दी में पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed