{"_id":"5cc2a621bdec2214577e959c","slug":"uttarakhand-police-loot-case-stf-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लूटकांड: रिमांड के पहले दिन आरोपियों से कुछ नहीं उगलवा पाई एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लूटकांड: रिमांड के पहले दिन आरोपियों से कुछ नहीं उगलवा पाई एसटीएफ
Fri, 26 Apr 2019 12:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेश होने के लिए जाते आरोपी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के लूटकांड में बृहस्पतिवार को रिमांड पर लिए गए कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा और तीनों पुलिसकर्मियों से घटना से जुड़ा सच उगलवाने की एक और कोशिश हुई। हालांकि, पहले की तरह आरोपी टस से मस नहीं हुए। बृहस्पतिवार रात उन्हें कड़ी सुरक्षा में साइबर थाने में रखा गया। शुक्रवार को एसटीएफ आरोपियों से फिर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
आईजी कार में सवार पुलिसकर्मियों ने प्रापर्टी डीलर अनुरोध पंवार से नोटों से भरा बैग लूट लिया था। इस मामले में जेल में बंद कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा, निलंबित दरोगा दिनेश नेगी, सिपाही हिमांशु और मनोज अधिकारी को एसटीएफ ने बृहस्पतिवार सुबह कारागार से अभिरक्षा में ले लिया। आरोपियों को स्पेशल टास्क फोर्स के आफिस लाया गया। आरोपियों के साथ उनके अधिवक्ता भी थे।
विज्ञापन
एसटीएफ आफिस में अपर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार और सीओ कैलाश पंवार की अगुवाई में आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला शुरू हुुआ, जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान आरोपियों से घटना से जुड़े सवालाें के अलावा वारदात के दिन की पूरी दिनचर्या पर बात की। लूटे गए बैग और उसमें रखे सामान को लेकर कई सवाल हुए।
विज्ञापन
देर शाम तक पूछताछ में एसटीएफ कोई खास जानकारी नहीं जुटा सकी। सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ शुक्रवार को आरोपियों को घटनास्थल के अलावा डब्लूआईसी क्लब आदि स्थानों पर ले जा सकती है। एएसपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि रिमांड पर आरोपियों से शुक्रवार को भी पूछताछ की जाएगी।