{"_id":"6a2d0a1685f0aae4d0085b82","slug":"uttarakhand-police-issues-advisory-for-pilgrims-visiting-tungnath-dham-and-chandrashila-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: तुंगनाथ और चंद्रशिला में पुलिस को अचानक करनी पड़ी एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं कर रहे थे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: तुंगनाथ और चंद्रशिला में पुलिस को अचानक करनी पड़ी एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं कर रहे थे दर्शन
Sat, 13 Jun 2026 01:23 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:23 PM IST
सार
तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इसी बीच पुलिस ने अचानक चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
एडवाइजरी जारी करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सुगम दर्शन के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। पुलिस प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में केवल पंक्तिबद्ध (लाइन) होकर ही दर्शन करें। साथ ही, दर्शन करने के तुरंत बाद सुरक्षित रूप से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएं ताकि परिसर में अनावश्यक भीड़ न हो।
विज्ञापन
मौसम की चेतावनी और चंद्रशिला ट्रैक बंद के बीच मौसम विभाग द्वारा क्षेत्र में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा चंद्रशिला ट्रैक को दोपहर 12:00 बजे के बाद पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में 22 जून को पहुंच सकता है मानसून, तापमान में गिरावट और बारिश का दौर होगा शुरू
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी तीर्थयात्री दोपहर 12 बजे के बाद चंद्रशिला ट्रैक पर जाने का प्रयास न करे। अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए सभी भक्तों से मौसम की स्थिति को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।