फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Filed Case against 450 people including MLA Umesh Kumar for stone Pelting

Uttarakhand: विधायक उमेश समेत 450 लोगों पर मुकदमा, लक्सर जाने से रोकने पर समर्थकों ने पुलिस पर किया था पथराव

Fri, 31 Jan 2025 10:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Jan 2025 10:09 PM IST
सार

Roorkee News: भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से विवाद के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार ने शुक्रवार को लक्सर स्थित कार्यालय पर सर्व समाज की बैठक रखी थी। इसके बाद ही विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Police Filed Case against 450 people including MLA Umesh Kumar for stone Pelting
विधायक उमेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के समर्थन में लक्सर जा रहे उनके समर्थकों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांज उन्हें तितर-बितर किया। मामले में विधायक समेत करीब 450 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले दून से लक्सर जा रहे विधायक को पुलिस ने डोईवाला में रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया था, करीब छह घंटे बाद उन्हें देहरादून भेज दिया गया था। पूर्व विधायक व भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से विवाद के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार ने शुक्रवार को लक्सर स्थित कार्यालय पर सर्व समाज की बैठक रखी थी। लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्थगित कर दिया था। बावजूद इसके शुक्रवार को यूपी, हरियाणा व दिल्ली समेत कई राज्यों से उनके समर्थन में हजारों लोग लक्सर पहुंचे।
विज्ञापन


Roorkee: लक्सर बैठक में जाने से रोका, तो विधायक उमेश के समर्थकों ने किया पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Police Filed Case against 450 people including MLA Umesh Kumar for stone Pelting

पहले से अलर्ट पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर उन्हें रोक दिया। बावजूद काफी लोग लक्सर पहुंच गए। गोर्वधन में पुलिस ने समर्थकों को जैसे ही रोका उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया।

पुलिस ने लक्सर कोतवाली में विधायक उमेश कुमार और 200-250 अज्ञात के खिलाफ और खानपुर थाने में विकास शर्मा, राजकिशोर शर्मा, प्रवेश भारद्वाज, कपिल पंडित नामजद व 150-200 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।  

पुलिस पर पथराव और धक्का मुक्की करने वालों को चिन्ह्ति किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। माहौल खराब करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 
-प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed