फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand police conducting searches across many state in kidney racket

किडनी कांड में शामिल किरदारों की चौतरफा घेराबंदी में जुटी पुलिस, सामने आया अब एक और नाम

Thu, 14 Sep 2017 03:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Sep 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand police conducting searches across many state in kidney racket
kidney racket expose in gangotri charitable hospital

पुलिस किडनी निकालने और ट्रांसप्लांट के काले धंधे में शामिल किरदारों की चौतरफा घेराबंदी में जुट गई है। इस बीच एक और शातिर का नाम सामने आने के पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

विज्ञापन


छह टीमें मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, सूरत और हरियाणा के कई इलाकों में दबिश दे रही हैं। किडनी गवाने वाले दो पीड़ितों के बयान दर्ज कराने के साथ ही नेचर विला रिजॉर्ट की छानबीन भी शुरू हो गई है। वहीं, अस्पताल को लीज पर देने वाले उत्तरांचल डेंटल कॉलेज की भूमिका की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन


देहरादून-हरिद्वार रोड पर लालतप्पड़ स्थित उत्तरांचल डेंटल कॉलेज के परिसर में गंगोत्री चैरिटेबिल अस्पताल की आड़ में किडनी निकालने और ट्रांसप्लांट करने का काला धंधा उजागर होने के बाद पुलिस नेटवर्क में शामिल लोगों की कुंडली खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने का काम तेज

uttarakhand police conducting searches across many state in kidney racket
nivedita
मंगलवार को विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने सात आरोपियों का लुक आउट नोटिस जारी कर दिया था। पुलिस जांच में अब एक नया नाम अमिश कुमार आया है। मास्टर माइंड डॉ. अमित और अमिश के पिता का नाम एक होने के चलते पुलिस दोनों को भाई मान रही है।

इसके अलावा सर्विलांस और बैंक खातों के जरिये उनके खिलाफ दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने का काम तेज कर दिया गया है। वहीं, अस्पताल से जुड़े करीब 13 कर्मचारियों से पूछताछ में पुलिस ने काफी कुछ जुटा लिया है।

आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश के साथ ही उनके खिलाफ दस्तावेजी साक्ष्याें का संकलन किया जा रहा है। ओमान के चार विदेशियों के बारे में अभी साफ नहीं हो सका है कि वो देश में हैं या चले गए हैं।
-निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed