{"_id":"59b16eae4f1c1be17f8b4b48","slug":"uttarakhand-police-arrested-a-man-for-carry-a-owl","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः दुर्लभ उल्लू को छिपाकर ले जा रहा था युवक, ऐसे आया पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः दुर्लभ उल्लू को छिपाकर ले जा रहा था युवक, ऐसे आया पकड़ में
ब्यूरो/अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
owl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक व्यक्ति से दुर्लभ प्रजाति का उल्लू बरामद किया है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पक्षी को वन विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे थानाध्यक्ष नीरज कुमार और एसआई मुकेश थलेड़ी ने चेकिंग के दौरान नैली-चंद्रापुरी में जब एक व्यक्ति के सामान की चेकिंग की तो उससे संरक्षित प्रजाति का उल्लू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम शूरवीर सिंह निवासी नैली-चंद्रापुरी बताया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई और पूछताछ की।
विज्ञापन
इस दौरान वन विभाग के अधिकारी भी थाने पहुंच गए। आरोपी का कहना था कि उसे उल्लू सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था, जिसे वह घर ले जा रहा था।
रेंजर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी से बरामद उल्लू संरक्षित प्रजाति का है, जिसे अपने पास रखना या पकड़कर किसी को बेचना कानूनन जुर्म है। आरोपी के खिलाफ वन्य जंतु (संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन