{"_id":"65f312e49910d4de4903da25","slug":"uttarakhand-planetarium-in-pauri-will-be-named-of-cds-general-bipin-rawat-mp-baluni-will-lay-foundation-stone-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा पौड़ी में तारामंडल, सांसद बलूनी करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा पौड़ी में तारामंडल, सांसद बलूनी करेंगे शिलान्यास
Thu, 14 Mar 2024 08:40 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 14 Mar 2024 08:40 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी शुक्रवार को तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
अनिल बलूनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौड़ी में सांसद निधि से बनाए जा रहे तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का नाम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा। राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी शुक्रवार को तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन दोनों प्रतिष्ठानों से पौड़ी नगर के पर्यटन को गति मिलेगी और खगोल और इतिहास में रूचि रखने वालों को इन दोनों केंद्रों से लाभ मिलेगा। बलूनी ने कहा कि बिपिन रावत उत्तराखंड की शान हैं। हमारे नौजवान उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हैं। बता दें कि भाजपा ने बलूनी को गढ़वाल सीट से प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनका यह पहले कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet: बैठक खत्म, परिवहन विभाग की उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 को मंजूरी
विज्ञापन
बलूनी ने नड्डा और शाह का आभार जताया
राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने गढ़वाल लोस सभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने पर दोनों वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया। बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आम जन को विकास ने स्पर्श किया है। उत्तराखंड में 10 वर्षों में जनता ने राज्य का कायाकल्प होते देखा है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता पीएम मोदी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा को आशीर्वाद देगी।