फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand PCS Main Exam 2024 Maths aptitude is out of Uttarakhand PCS released new pattern

UKPSC: बिना गणित वाले युवाओं की राह होगी अब आसान, उत्तराखंड पीसीएस से मैथ्स एप्टीट्यूड बाहर, नया पैटर्न जारी

Sat, 16 Mar 2024 08:19 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Mar 2024 08:19 AM IST
सार

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा से मैथ्स एप्टीट्यूड बाहर होने से युवाओं की मुराद पूरी हुई है। उत्तराखंड को जानने-समझने वालों का चयन अब आसान होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand PCS Main Exam 2024 Maths aptitude is out of Uttarakhand PCS released new pattern
UKPSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा से पहली बार मैथ्स एप्टीट्यूड बाहर कर दिया गया है। इससे आईआईटी व बीटेक बैकग्राउंड के छात्रों के चयन की परंपरा काफी हद तक खत्म हो जाएगी। उत्तराखंड पर आधारित दो पेपर पैटर्न में शामिल करने से राज्य को पढ़ने, समझने वाले युवाओं के लिए पीसीएस परीक्षा पास करने की राह आसान हो गई है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में लंबे समय से मैथ्स एप्टीट्यूड को इसलिए हटाने की मांग चल रही थी क्योंकि इसकी वजह अधिकतर इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के युवाओं का ही चयन होता था। हाल में आए पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम से भी इसकी पुष्टि हो रही है। राज्य के दूर-दराज के उन युवाओं से पीसीएस बनने का सपना कोसों दूर था, जिनकी गणित पर पकड़ अपेक्षाकृत कम थी या जो साइंस के बजाए कला से जुड़े विषयों का अध्ययन करते थे। इस बार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का पैटर्न पूरी तरह बदल दिया है।

विज्ञापन


पिछली पीसीएस परीक्षा तक 1500 अंकों की मुख्य परीक्षा और 200 अंकों का इंटरव्यू होता था। लेकिन अब 1500 अंकों की मुख्य परीक्षा और 150 अंकों का इंटरव्यू होगा। परीक्षा विशेषज्ञ प्रयाग आईएएस एकेडमी के निदेशक आरए खान का कहना है कि इन बदलावों से निश्चित तौर पर हमारे राज्य के युवाओं के पीसीएस बनने की राह काफी आसान हो गई है। चूंकि 400 अंकों के ऐसे दो पेपर हैं जो केवल उत्तराखंड संबंधी जानकारी पर आधारित हैं इसलिए राज्य के युवाओं के लिए चयन की संभावना काफी प्रबल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए अहम बदलाव

-पहले 300 अंकों का लैंग्वेज पेपर होता था जो अब दो हिस्सों में तोड़ दिया गया है। पहला 150 अंकों का जनरल हिंदी और दूसरा 150 अंकों का निबंध का पेपर होगा।

-पहले सातवां पेपर जनरल एप्टीट्यूड एंड एथिक्स का था, जिसमें 150 अंकों का मैथ्स एप्टीट्यूड आता था। इसे पूरी तरह हटा दिया गया है। अब इस पेपर का नाम इथिक्स, इंटिग्रिटी एंड एप्टीट्यूड कर दिया गया है। जो 200 अंकों का होगा।

-हिस्ट्री ऑफ इंडिया, नेशनल मूवमेंट, सोसाइटी एंड कल्चर को बदलकर अब इंडियन हेरिटेज एंड कल्चर, हिस्ट्री जियोग्राफी ऑफ द वर्ल्ड एंड सोसाइटी कर दिया गया है।

-इंडियन पॉलिटी, सोशल जस्टिस एंड इंटरनेशनल रिलेशन पेपर का पैटर्न बदलकर अब गवर्नेंस, कांस्टीट्यूशन, पॉलिटी, सोशल जस्टिस एंड इंटरनेशनल रिलेशंस कर दिया गया है।

-ज्योग्राफी ऑफ इंडिया एंड वर्ल्ड पेपर हटा दिया गया है। इसकी जगह टेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक डेवलपमेंट, बायो डाइवर्सिटी, एनवायरमेंट, सिक्योरिटी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट को शामिल किया गया है।

-इसके अलावा दो पेपर उत्तराखंड से संबंधित ज्ञान पर कर दिए गए हैं, जिसका विस्तृत सिलेबस भी जारी किया गया है। यह दोनों पेपर 400 अंकों के होंगे।

अहम जानकारी

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि -03 अप्रैल 2024

आवेदन में संशोधन की तिथि - 09 से 18 अप्रैल 2024

पीसीएस प्री परीक्षा प्रस्तावित तिथि : जुलाई 2024

कुल पदों की संख्या : 189 (संख्या घट-बढ़ सकती है)

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024: आचार संहिता लगते ही 24 घंटे में हटेंगे सरकारी संपत्तियों से झंडे,बैनर, ये बदलाव होंगे

शुल्क : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस-172.30 रुपये, एससी, एसटी- 82.30 रुपये

प्री परीक्षा केंद्र : अल्मोड़ा, रानीखेत, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, बागेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, नई टिहरी, मुनिकीरेती, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बड़कोट, देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार, लक्सर व रुड़की।

मुख्य परीक्षा केंद्र : देहरादून, हल्द्वानी एवं हरिद्वार

 

बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed