{"_id":"62f4c9c97fe1c860a93ea594","slug":"uttarakhand-pcs-applications-open-for-149-candidates-who-have-passed-pcs-pre","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCS Pre Exam: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 149 उम्मीदवारों के लिए खोली आवेदन की विंडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PCS Pre Exam: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 149 उम्मीदवारों के लिए खोली आवेदन की विंडो
Thu, 11 Aug 2022 05:14 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 11 Aug 2022 05:14 PM IST
सार
मुख्य परीक्षा के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आवेदन की विंडो खोल दी है। 14 से 17 अक्तूबर के बीच प्रदेश में आयोग मुख्य परीक्षा आयोजित कराएगा। 11 अगस्त से 20 अगसत के बीच परीक्षा शुल्क नेट बैंकिंग या अन्य माध्यमों से जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हाईकोर्ट के आदेश के बाद पीसीएस प्री परीक्षा पास करने वाले 149 उम्मीदवारों के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के आवेदन की विंडो खोल दी है। वह 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद जो उम्मीदवार क्वालिफाई हुए थे, उनकी सूची वेबसाइट पर जारी की गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें... दर्दनाक: घर में खेलते हुए खौलते पानी से झुलसा साढ़े तीन साल का बच्चा, मासूम को मिली नई जिंदगी
विज्ञापन
इन सभी उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के आवेदन का मौका दिया जा रहा है। 11 अगस्त से 20 अगसत के बीच वह परीक्षा शुल्क नेट बैंकिंग या अन्य माध्यमों से जमा करा सकेंगे। उन्होंने बातया कि 14 से 17 अक्तूबर के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन