{"_id":"642d9cdb581e2d73680634a7","slug":"uttarakhand-pccf-rajiv-bhartari-transferred-10-rangers-after-took-charge-first-day-2023-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दोबारा चार्ज लेते ही एक्शन में आए PCCF भरतरी, पहले ही दिन किए 10 रेंजरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दोबारा चार्ज लेते ही एक्शन में आए PCCF भरतरी, पहले ही दिन किए 10 रेंजरों के तबादले
Wed, 05 Apr 2023 09:39 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:39 PM IST
सार
सीसीएफ मानव संसाधन मनोज चंद्रन ने भी चार डिप्टी रेंजरों के तबादले कर उन्हें अक्षेत्रीय रेंजों में प्रभारी रेंजर बनाया है।
विज्ञापन
पीसीसीएफ राजीव भरतरी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
पीसीसीएफ राजीव भरतरी ने चार्ज संभालते ही बुधवार को दस रेंजरों के तबादले कर दिए। अब तक विभिन्न कार्यालयों में बैठे रेंजरों को क्षेत्रीय रेंजों यानी फील्ड में उतारा गया है। इसमें नक्षत्र लव शाह को मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्याकंन आईटी से भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी, अखिलेश भट्ट को आईटी से मसूरी वन प्रभाग, लतिका उनियाल को आईटी से देहरादून वन प्रभाग भेजा गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शासन ने जारी किए आदेश, राजीव भरतरी ने फिर संभाला PCCF पद पर चार्ज
विज्ञापन
वहीं नितिन पंत को वन वर्धनिक पर्वतीय नैनीताल से पिथौरागढ़ वन प्रभाग, गोपाल दत्त जोशी को वन वर्धनिक नैनीताल से अल्मोड़ा वन प्रभाग, जुगल किशोर को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, मनोज पांडे को भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल से नैनीताल वन प्रभाग, त्रिलोक बोरा को हल्द्वानी जू से हल्द्वानी वन प्रभाग, विजय सिंह नेगी को टिहरी डैम से मसूरी वन प्रभाग और गोविंद पंवार को भूमि संरक्षण वन से नरेंद्रनगर वन प्रभाग भेजा गया है।
विज्ञापन
चार डिप्टी रेंजरों के भी तबादले
सीसीएफ मानव संसाधन मनोज चंद्रन ने भी चार डिप्टी रेंजरों के तबादले कर उन्हें अक्षेत्रीय रेंजों में प्रभारी रेंजर बनाया है। इनमें नवीन टम्टा, शरणपाल कुंवर, हरीश चंद्र गडिया और कुलदीप पंवार शामिल हैं।