फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Pantnagar University contract labor dead body found

उत्तराखंडः पंतनगर विवि. ठेका श्रमिक का सड़ा गला शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Tue, 28 Jan 2020 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 Jan 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Pantnagar University contract labor dead body found
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंतनगर में शिवलाल झोपड़ियों के पास जंगल में एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पेड़ पर मिले गमछे से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना का पुलिस को तब पता चला जब ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने के लिए गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त पंतनगर कृषि विश्विद्यालय परिसर के सी ब्लॉक के रहने वाले मदन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 12 दिसंबर को मदन घर में झगड़ कर कहीं चला गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा पंतनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस टीम द्वारा उसे काफी खोजा गया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


आज सुबह उसका शव जंगल में सड़ा-गला बरामद हुआ। शव के गले में लाल रंग के गमछे से गांठ लगी हुई मिली, जबकि गमछे का आधा हिस्सा पेड़ से बंधा हुआ मिला। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता रही है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed