अमेरिका में 'धाक' जमा रहा उत्तराखंड का पांडे परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लोग देश ही नहीं, विदेश में भी धाक जमाए हुए हैं। इन्हीं में एक रानीखेत के डॉ. बीडी पांडे का परिवार है, जिनके बड़े बेटे मोहित पांडे अमेरिकी सैनिक हैं तो छोटे बेटे अमित पांडे मल्टीनेशनल कंपनी में पीए।
डॉ. बीडी पांडे का परिवार अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में रहता है। डॉ. पांडे के दो बेटे हैं। बड़े बेटे मोहित पांडे (38) ने इंटरमीडिएट रानीखेत से ही किया और ग्रेजुएशन अमेरिका से।
वहीं, होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन और एमबीए करने के बाद उन्होंने अमेरिका के 7-स्टार होटल में बतौर शेफ काम किया। छह माह पहले ही मोहित अमेरिकी सेना में भर्ती हुए हैं और उनकी पहली पोस्टिंग बाशिंगटन के पास हुई है।
विदेश की धरती पर नंदा राजजात की धूम
मोहित ने फोन पर बताया कि 1999 में उनका परिवार अमेरिका चला आया था और वहां की नागरिकता मिलने के बाद उन्होंने भारत की तरह ही अमेरिका को भी अपना देश माना और देश की रक्षा का संकल्प लेते हुए अमेरिकी सेना में भर्ती होने का मन बना लिया और यूएस आर्मी में बतौर सैनिक भर्ती हो गए।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके ताऊजी डॉ. आरसी पांडे 40 साल से अमेरिका में रह रहे हैं, जो वैज्ञानिक हैं। मोहित की एक बेटी इशिथा है।
मोहित के छोटे भाई अमित अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी में पीए हैं। वह उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका के सचिव के पद पर रहकर सामाजिक कार्यों से जुडे़ हैं।
संस्था के माध्यम से वह विदेश की धरती पर नंदा राजजात यात्रा के साथ गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ और कुमाऊं रेजीमेंट पर भी कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं।