{"_id":"6882627a77efec500d0aa45b","slug":"uttarakhand-panchayat-election-2025-first-phase-of-voting-completed-now-second-phase-voting-will-be-held-on-2-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Panchayat Election: मतदाताओं में दिखा उत्साह, 68 प्रतिशत वोटिंग, 28 को होगा दूसरे चरण का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Panchayat Election: मतदाताओं में दिखा उत्साह, 68 प्रतिशत वोटिंग, 28 को होगा दूसरे चरण का मतदान
Fri, 25 Jul 2025 12:19 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:19 AM IST
सार
कई बूथों पर रात तक मतदाताओं की कतार लगी थी। इस दौरान कुल 63 फीसदी पुरुष और 73 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड पंचायत चुनाव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड के 49 विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68% मतदान हुआ। कई बूथों पर रात तक मतदाताओं की कतार लगी थी। इस दौरान कुल 63 फीसदी पुरुष और 73 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह ठीक आठ बजे शुरू हो गया। शुरुआत के दो घंटे तो मतदान कुछ हल्का रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ता चला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने भी अपने गांव की सरकार के लिए वोट दिया।
विज्ञापन
Panchayat Chunav: गांव की सरकार बनाने को उमड़े मतदाता...युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह, तस्वीरें
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि पहले चरण के मतदान में जबर्दस्त उत्साह दिखा। उन्होंने बताया कि चुनाव में मतदान कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों से लेकर आपदा प्रबंधन समेत सभी विभागों के बीच तालमेल बेहतरीन रहा है। आपको बता दें कि पहले चरण में 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।
Trending Videos
ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
समय प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक 11.72%
दोपहर 12 बजे तक 27.00%
दोपहर 2 बजे तक 41.87%
शाम 4 बजे तक 55.00%
देर रात तक 68.00%
दूसरे चरण में 40 विकासखंड
सुबह 10 बजे तक 11.72%
दोपहर 12 बजे तक 27.00%
दोपहर 2 बजे तक 41.87%
शाम 4 बजे तक 55.00%
देर रात तक 68.00%
दूसरे चरण में 40 विकासखंड
- राज्य निर्वाचन आयोग अब दूसरे चरण का पंचायत चुनाव 28 जुलाई को कराएगा
- इसमें प्रदेश के 12 जिलों के 40 विकासखंड शामिल होंगे
इतना रहा मतदान
- उत्तरकाशी 82.00%
- पौड़ी 59.50%
- रुद्रप्रयाग 57.31%
- टिहरी 59.71%
- देहरादून 78.49%
- चमोली 62.17%
- चंपावत 65.59%
- नैनीताल 70.43%
- अल्मोड़ा 59.11%
- बागेश्वर 63.11%
- यूएसनगर 81.27%
- पिथौरागढ़ 64.00%