फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand panchayat election 2019 Voting for First Phase Election Complete

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019: मतदाताओं ने की वोटों की बारिश, 70.11 फीसदी हुआ मतदान

Sun, 06 Oct 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Oct 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand panchayat election 2019 Voting for First Phase Election Complete
उत्तराखंड पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

छोटी सरकार के गठन के पहले चरण मतदाताओं ने वोटों की बारिश की। प्रदेश भर के 30 विकास खंडों में करीब 70.11 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के लिए निर्धारित शाम पांच बजे के बाद भी कई जगह मतदान जारी था, कई केंद्रों पर देर शाम तक मतदाताओं की लाइनें लगी थीं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान शांतिपूर्ण रहने का दावा किया।

विज्ञापन


पहले चरण में करीब 14.95 लाख मतदाताओं को 10 हजार से अधिक प्रत्याशियों के लिए मतदान करना था। मतदान के लिए सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक का समय तय किया गया था।

विज्ञापन

 

सुबह दस बजे तक 12 जिलों में कुल 12.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतदान में तेजी आई, दोपहर बारह बजे तक मत प्रतिशत में खासा सुधार हुआ और 30.12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, दोपहर दो बजे तक 46.43 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके थे। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम चार बजे तक कुल मिलाकर 58.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इस समय तक 8.60 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे।

 

मतदान का समय शाम पांच बजे खत्म होने के बाद भी कई केंद्रों पर मतदाता डटे हुए थे। 11 जिलों में 69.43 फीसदी मतदान हो चुका था। समाचार लिखे जाने तक नैनीताल जिले में हुए कुल मतदान की जानकारी नहीं मिल पाई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि मतदान वाले सभी 12 जिलों में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ। 

जिलों में शाम चार बजे की तक की स्थिति

जिला          वोट प्रतिशत
अल्मोड़ा      -62.69
उधमसिंह नगर - 86.30
चंपावत      - 72.69
नैनीताल    -77.63
पिथौरागढ़    - 67.08
बागेश्वर        -63.74
उत्तरकाशी   - 73.18
चमोली       -70.00
टिहरी गढ़वाल  -53.99
देहरादून      -74.45 
पौड़ी गढ़वाल   -66.96
रुद्रप्रयाग       - 72.71 फीसदी 

एक अधिकारी निलंबित, कांस्टेबल सस्पेंड

भीमताल में मतदान अधिकारी कैलाश आर्य पर ड्यूटी से गायब रहने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर यह कार्यवाही की गई है।

वहीं, अल्मोड़ा के ताकुला ब्लॉक के पोलिंग स्टेशन पर फायरिंग करने के आरोपी पुलिस कर्मी को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक के धामस जिला पंचायत के सैनार बूथ में वोटिंग के दौरान गड़बड़ी मिली। इस सीट पर सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थो, लेकिन बैलेट पेपर पर सिर्फ चार चुनाव चिन्ह अंकित थे। मामले का खुलासा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के एजेंटों के माध्यम से सामने आया। वहीं, मसूरी के पास चामासारी गांव से पंचायत चुनाव से वापस लौटते वक्त एक बस 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बची। बस में कुल आठ सवारियां थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed