फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   uttarakhand panchayat election 2019 result BJP authorized candidate wins for the first time

उत्तराखंड पंचायत चुनाव परिणाम 2019: पहली बार भाजपा अधिकृत प्रत्याशी ने बाजी मारी

Tue, 22 Oct 2019 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal चंद्रशेखर जोशी , अमर उजाला, चंपावत
चंद्रशेखर जोशी , अमर उजाला, चंपावत Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Oct 2019 12:39 PM IST
सार

  • हॉट सीट जनकांडे ने रचा इतिहास, भाजपा के हिमेश कलखुड़िया रहे दूसरे नंबर पर 
  • जनकांडे से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं जिले के दोनों मौजूदा विधायक 
  •  2014 में जिला पंचायत सदस्य के कथित अपहरण के चलते चर्चा में आई थी यह सीट 

विज्ञापन
uttarakhand panchayat election 2019 result BJP authorized candidate wins for the first time
मतगणना स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पाटी ब्लॉक की जनकांडे सीट उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से होने वाले हर पंचायत चुनाव में चर्चित रही है। अब तक लगातार शिकस्त खाने वाली भाजपा ने चंपावत जिले की सबसे हॉट जनकांडे की जिला पंचायत सीट पर उत्तराखंड राज्य बनने के बाद इतिहास रचा है।

विज्ञापन


इस सीट से पहली बार भाजपा अधिकृत प्रत्याशी ने चुनाव जीता है। भाजपा प्रत्याशी विजय बोहरा को भाजपा के बागी और पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के साथ मुकाबला करना पड़ा। इस जीत के साथ भाजपा के लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की ताकत में भी इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन

 

2014 में भी यह सीट प्रदेश भर में चर्चित रही

जिले के दोनों विधायक (चंपावत के कैलाश गहतोड़ी और लोहाघाट के पूरन सिंह फर्त्याल) इस सीट से पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्दलीय के रूप में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। जिला पंचायत की जनकांडे सीट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी विजय बोहरा ने भाजपा के बागी  हिमेश कलखुडिय़ा को शिकस्त दी है। इसी के साथ भाजपा ने पहली बार इस सीट को अपनी झोली में डाला है।

2003 में यहां से जिला पंचायत सदस्य के लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी चुनाव में उतरे और जीते। जबकि 2008 में जनकांडे सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोहाघाट के वर्तमान विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने चुनाव लड़ा। तब कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ ने फर्त्याल को शिकस्त दी थी। जिला पंचायत के 2014 में भी यह सीट प्रदेश भर में चर्चित रही।

तब चुनाव में जीत हासिल करने के बाद निर्दलीय मीना देवी का जिला पंचायत अध्यक्ष के 5 अगस्त 2014 को हुए चुनाव से पूर्व कथित अपहरण करने का आरोप विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने लगाया था। मामला अदालत तक भी गया था। 

उत्तराखंड बनने के बाद जनकांडे सीट से निर्वाचित प्रत्याशी: 

2003- कैलाश गहतोड़ी, 2008-उत्तम देऊ, 2014- मीना देवी

एकमात्र बागी भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सामंत जीते 

एकमात्र बागी भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सामंत जीते 


जिला पंचायत में भाजपा के पांच बागी प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन इनमें से एकमात्र प्रत्याशी ही चुनाव जीत सका। बाराकोट ब्लाक की फर्तोला सीट से सुरेंद्र सामंत ने 2740 वोट लाकर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश मेहता (2246) को 494 वोटों से हराया। जनकांडे से हिमेश कलखुड़़िया, पोथ से हेमा कनवाल, मटियानी से दीपक जोशी और टनकपुर एससी सीट से गीता देवी चुनाव मैदान में थीं। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने 3 अक्तूबर को पांचों नेताओं को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था।

बिरगुल बीडीसी की हॉट सीट में जीते उमेश 

 

चंपावत ब्लाक की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिरगुल बीडीसी सीट पर मंडी समिति के पूर्व सदस्य उमेश खर्कवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी किशोर खर्कवाल को 190 वोटों से शिकस्त दी। इसी के साथ उमेश ने 2014 की बीडीसी में मिली हार का भी बदला ले लिया। ब्लॉक प्रमुख पद के संभावित दावेदार के रूप में माने जा रहे खर्कवाल को जीत से रोकने के लिए भाजपा ने तगड़ी रणनीति बनाई थी लेकिन वह इसमें नाकाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed