त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2019: फिर से टली आरक्षण की प्रक्रिया, अब 22 को होगा अनंतिम प्रकाशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया एक बार फिर से टालनी पड़ी है। इस बार उत्तरकाशी जिले के आराकोट व अन्य स्थानों पर आपदा की मार ने इस प्रक्रिया के कदम थामे हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब 22 अगस्त को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग को सरकार आरक्षण से संबंधित संपूर्ण सूचना अब 30 की जगह 31 अगस्त को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद, आयोग का प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम सामने आएगा।
पंचायती राज विभाग के प्रभारी सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से मंगलवार को संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया। अपर पंचायती राज विभाग के सचिव/ निदेशक हरिचंद्र सेमवाल के अनुसार, उत्तरकाशी जिले में आपदा के कारण संबंधित जिला पंचायत राज अधिकारी ने आरक्षण प्रक्रिया को लेकर कठिनाइयां बताई थीं। उत्तरकाशी जिले की सारी सरकारी मशीनरी इस वक्त आपदा राहत के कार्य में जुटी हुई है।
ऐसे में आरक्षण प्रक्रिया को आगे खिसकाने का प्रस्ताव उत्तरकाशी जिले से आया था। इस वजह से संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। सबसे पहले 17 अगस्त से आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन प्रस्तावित किया गया था। इसके बाद, आपदा की वजह से ही इसे आगे खिसकाया गया और नई तारीख 20 अगस्त की आई थी। अब 22 अगस्त से यह प्रक्रिया शुरू होगी। त्रिस्तरीय पंचायतों के 66 हजार से ज्यादा पदों के लिए आरक्षण तय किया जाना है।
यह है संशोधित कार्यक्रम-
आरक्षण प्रस्तावों का अनंतिम प्रकाशन-22 अगस्त 19, शाम पांच बजे के बाद
आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्तियां/सुझाव प्राप्त करना-24 और 26 अगस्त 2019
डीएम के स्तर पर आपत्ति/सुझावों पर कार्रवाई-27 और 28 अगस्त 2019
आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा-29 अगस्त 2019
आरक्षण प्रस्ताव निदेशालय को उपलब्ध कराने की तिथि-30 अगस्त 2019
प्रस्ताव शासन और राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध होंगे-31 अगस्त 19