उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी के दौरान फायर करने पर कांस्टेबल निलंबित, शराब के नशे में गोली चलाने की चर्चा
- सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद एसएसपी ने जवान को किया निलंबित।
- पूछताछ में जवान ने रास्ते में तेंदुआ मिलने पर गोली चलाने की बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ताकुला चौकी में तैनात पुलिस के जवान प्रयागवती प्रसाद ने शुक्रवार को ब्रीफिंग के लिए सोमेश्वर जाते वक्त रास्ते में रनमन के पास रायफल से गोली चला दी। बताया जा रहा है कि जवान उस वक्त नशे में था।
गोली चलाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जवान को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ताकुला चौकी में तैनात जवान प्रयागवती प्रसाद की ड्यूटी ताकुला ब्लॉक के मालौज मतदान केंद्र में लगी थी।
शुक्रवार सुबह वह ब्रीफिंग के लिए बाइक लेकर ताकुला से सोमेश्वर की तरफ जा रहा था। उसके पास रायफल भी थी। बताया गया है कि इस बीच रनमन के पास उसने एक स्थान पर रायफल से हवाई फायर किया।
किसी व्यक्ति ने उसे फायर करते देख लिया। शनिवार सुबह तक यह मामला काफी चर्चा में आ गया और यह वाकया सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। कहा जा रहा है कि जवान ने नशे में फायर किया।
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जवान को निलंबित कर दिया। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि पूछताछ में जवान ने रास्ते में तेंदुआ मिलने पर गोली चलाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल राम आर्या को सौंप दी गई है।