त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: असमंजस भुलाकर आखिरी दिन हर जगह बंपर नामांकन, ऐसे बढ़ा ग्राफ
उत्तराखंड में जिलों से लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर तक में नामांकन के आखिरी दिन किसी अफसर या कर्मचारी के पास जरा सी फुर्सत नहीं रही। नामांकन के आखिरी दिन असमंजस को दरकिनार कर हर जगह नामांकन कराने के लिए दावेदार उमड़ पडे़।
गांवों की सरकार बनाने के लिए जनता जनार्दन की भूमिका तो बाद में तय होगी, लेकिन इसके किरदारों में भी हर जगह गजब का उत्साह देखने को मिला है। जिस तरह की रिपोर्टें मिली हैं, उसके अनुसार, आखिरी दिन हर जगह बंपर नामांकन कराए गए हैं।
स्थिति ये है कि अभी तक भी जिलों के आंकड़े स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, इन्हें कंपाइल करने का काम चल रहा था। इससे पहले, पिछले तीन दिनों को देखें, तो हर एक बढ़ता हुआ दिन नामांकन की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा कर गया।
तीन दिनों के नामांकनों की तुलना करने पर ऊधमसिंहनगर, देहरादून, पौड़ी जैसे जिले सबसे आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि निर्णायक आंकडे़ आने के बाद क्या स्थिति बनती है, ये देखना होगा।
यूं बढ़ रहा नामांकन का ग्राफ
जिला पहला दिन दूसरा दिन तीसरा दिन
अल्मोड़ा 91 544 2103
ऊधमसिंहनगर 503 1374 3233
चंपावत 53 227 792
नैनीताल 55 486 1953
पिथौरागढ़ 191 720 1729
बागेश्वर 168 399 884
उत्तरकाशी 33 305 1293
चमोली 165 473 1642
टिहरी 204 432 2628
देहरादून 131 634 2790
पौड़ी 85 382 2512
रुद्रप्रयाग 53 270 791