{"_id":"6876029ecc92e8060000566b","slug":"uttarakhand-panchayat-chunav-after-hearing-high-court-state-election-commission-started-allocating-symbols-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद आयोग ने चुनाव चिह्न आवंटन किया शुरू, फिलहाल रद्द नहीं होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद आयोग ने चुनाव चिह्न आवंटन किया शुरू, फिलहाल रद्द नहीं होगा नामांकन
Tue, 15 Jul 2025 01:00 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:00 PM IST
सार
हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश मिलने के बाद सोमवार को दो बजे से छह बजे के बीच चुनाव चिह्न आवंटन किया गया।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने दोपहर दो बजे से चुनाव चिह्न आवंटन शुरू कर दिया। इसके साथ ही ये स्पष्ट हो गया है कि चुनाव प्रक्रिया यथावत रहेगी। किसी का नामांकन फिलहाल रद्द नहीं होगा। निकाय के साथ पंचायत की मतदाता सूची में नाम शामिल होने के मामले का विवाद फिलहाल लगभग खत्म हो गया है।
विज्ञापन
आयोग ने पहले हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सोमवार को सुनवाई की वजह से चुनाव चिह्न आवंटन प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित की थी। हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश मिलने के बाद सोमवार को दो बजे से छह बजे के बीच चुनाव चिह्न आवंटन किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun News: महापंचायत बुलाकर दिया भड़काऊ भाषण, काली सेना के प्रदेश संयोजक भूपेश जोशी समेत 200 पर मुकदमा
विज्ञापन
प्रत्याशियों की संख्या को देखते हुए आयोग ने तय किया है कि मंगलवार को भी सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा।राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया।