{"_id":"6875f6f988a50db4f40f4bba","slug":"hate-speech-given-during-mahapanchayat-case-filed-against-200-people-including-bhupesh-joshi-dehradun-news-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महापंचायत बुलाकर दिया भड़काऊ भाषण, काली सेना के प्रदेश संयोजक भूपेश जोशी समेत 200 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महापंचायत बुलाकर दिया भड़काऊ भाषण, काली सेना के प्रदेश संयोजक भूपेश जोशी समेत 200 पर मुकदमा
Tue, 15 Jul 2025 12:35 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:35 PM IST
सार
काली सेना उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महापंचायत बुलाकर विवादित शब्दों का प्रयोग कर एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
बालावाला क्षेत्र में महापंचायत बुलाकर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में काली सेना उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक भूपेश जोशी समेत 200 लोगों के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ग्रामीण महिलाओं को नहीं पता सर्वाइकल व स्तन कैंसर भी होती है कोई बीमारी, मिले चौंकाने वाले तथ्य
विज्ञापन
एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि चौकी इंचार्ज बालावाला संजय रावत की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि जोशी ने विवादित शब्दों का प्रयोग कर एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। पुलिस के अनुसार इससे साम्प्रदायिक तनाव बढ़ा है। मौके पर मौजूद चीता मोबाइल टीम ने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी।
विज्ञापन