फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand palanquin of second Kedar Madhyamaheshwar reached its winter seat omkareshwar temple

Uttarakhand: द्वितीय केदार मदमहेश्वर की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर पहुंची, भक्ताें ने किया स्वागत

Fri, 21 Nov 2025 04:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Nov 2025 04:21 PM IST
सार

भगवान मध्यमहेश्वर की देव डोली के आगमन पर रावल भीमाशंकर लिंग ने मंगलचौंरी और ब्राह्मणखोली में पूजा-अर्चना संपन्न की और मदमहेश्वर जी की डोली को सोने का छत्र चढ़ाया।

विज्ञापन
Uttarakhand palanquin of second Kedar Madhyamaheshwar reached its winter seat omkareshwar temple
भगवान मध्यमहेश्वर की डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली अपने देव निशानों के साथ आज आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची। 18 नवंबर को मंदिर के कपाट बंद होने के बाद डोली गौंडार, रांसी और गिरिया होते हुए शीतकालीन प्रवास ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची। इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया गया और भक्तों ने डोली का भव्य स्वागत किया।श्रद्धालुओं ने भंडारे का भी आयोजन किया। इस दौरान 20 नवंबर से तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेला भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


Badrinath:  बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज से शुरू, पंच पूजाओं के साथ होता है देवताओं का आगमन
विज्ञापन


आज भगवान मध्यमहेश्वर की देव डोली के आगमन पर रावल भीमाशंकर लिंग ने मंगलचौंरी और ब्राह्मणखोली में पूजा-अर्चना संपन्न की और मदमहेश्वर जी की डोली को सोने का छत्र चढ़ाया। श्रद्धालुओं, पुजारियों और स्थानीय जनता ने फूल वर्षा की। सेना के बैंड सहित पारंपरिक वाद्य यंत्रों  की मंगल धुनों के बीच भव्य स्वागत किया। देव डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने दर्शन किये इसी के साथ शीतकालीन पूजाएं  शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed