फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand only 6 ias and 11 pcs officers give ,immovable property details 

उत्तराखंड: सिर्फ 6 आईएएस और 11 पीसीएस ने ही दिया अचल संपत्ति का ब्योरा

Fri, 31 May 2019 10:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 May 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand only 6 ias and 11 pcs officers give ,immovable property details 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

एक जनवरी 2017 से 14 मई 2019 तक करीब ढाई वर्ष की अवधि में उत्तराखंड में सिर्फ छह आईएएस, 11 पीसीएस अधिकारियों ने अचल संपत्ति अर्जित करने की सूचना उत्तराखंड शासन को दी है। 

विज्ञापन


काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने कार्मिक विभाग के लोक सूचना अधिकारी से प्रदेश में कार्यरत आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के अचल संपत्ति अर्जित व हस्तांतरण की सूचना देने संबंधी सूचना मांगी थी। 
विज्ञापन


इस पर प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के लोक सूचना अधिकारी/अनु सचिव ने अपने 14 मई 2019 से अचल संपत्ति अर्जित, हस्तांतरित करने की सूचना एक जनवरी 2017 से सूचना उपलब्ध कराने की तिथि तक देने वाले छह आईएएस, 11 पीसीएस अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के लोक सूचना अधिकारी की ओर से नदीम को उपलब्ध कराई गई अचल संपत्ति क्रय की सूचना उपलब्ध कराने वाले 6 आईएएस अधिकारियों में एस रामास्वामी, अतुल कुमार गुप्ता, इंद्रधर बौडाई, ईवा आशीष, डॉ. भूपिंदर कौर औलख और रविनाथ रमन शामिल हैं। 

नदीम को उपलब्ध 1 जनवरी 2017 से सूचना उपलब्ध कराने की तिथि (14 मई 2019) तक अचल संपत्ति क्रय करने की अनुमति लेने वाले पीसीएस अधिकारियों की सूची में बीर सिंह बुदियाल, चंद्र सिंह धर्मशक्तु, रुचि मोहन रयाल, अभिषेक त्रिपाठी, राकेश चंद्र तिवारी, शिव कुमार बरनवाल, हरगिरी, कुसुम चौहान, योगेंद्र सिंह और गोपाल सिंह शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed