फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand One more Soldier dinesh singh Martyr in Jammu kashmir encounter

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल, सोमवार को पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Sun, 03 May 2020 03:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 May 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand One more Soldier dinesh singh Martyr in Jammu kashmir encounter
शहीद दिनेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया। अल्मोड़ा के भनोली तहसील के अंतर्गत ध्याड़ी क्षेत्र के मेलगांव निवासी दिनेश सिंह(25) के शहीद होने की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। सेना के सूत्रों की मानें तो शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को उत्तराखंड लाया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जवान दिनेश सिंह शनिवार को पाकिस्तान के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए हैं। शहीद दिनेश सिंह दो बहनों के बीच एकलौते भाई थे। 25 साल के दिनेश अविवाहित थे। उनकी दोनो बहनों की शादी हो चुकी है। एक बहन की कुछ समय पहले ही मौत हुई है। शहीद दिनेश के पिता गोधन सिंह गैड़ा भी भारतीय सेना में सेवा देकर अब सेवानिवृत्त हो गए हैं।
विज्ञापन



जवान की शहादत पर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व बीडीसी सदस्य मदन सिंह भैसोड़ा, भाजपा नेता सुभाष पांडे समेत कई लोगों ने शोक वक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी दो जवान हुए थे शहीद

बता दें कि शुक्रवार देर रात को बारामुला के उड़ी और रामपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भीषण गोलाबारी की।

इसमें कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के 21 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात गंगोलीहाट ब्लॉक के नाली गांव निवासी नायक शंकर सिंह (31) और मुनस्यारी ब्लॉक के नापड़ गांव निवासी गोकर्ण सिंह (41) पुत्र गंगा सिंह शहीद हो गए। इस गोलाबारी में पिथौरागढ़ निवासी नायक प्रदीप कुमार और बागेश्वर जिला निवासी नारायण सिंह के घायल होने की सूचना है। दोनों जवानों के पार्थिव शरीर आज ही उत्तराखंड पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed