फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Voting will be held at 1,516 centers 18 thousand security forces will be deployed

Uttarakhand Nikay Chunav : 1,516 केंद्रों पर आज होगा मतदान, 18 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

Thu, 23 Jan 2025 01:08 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jan 2025 01:08 AM IST
सार

Uttarakhand Nikay Chunav: प्रदेश में कुल 1,516 मतदान केंद्र और 3,394 मतदेय स्थल हैं। इनमें 592 संवेदनशील और 412 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल शामिल हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Voting will be held at 1,516 centers 18 thousand security forces will be deployed
उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए बृहस्पतिवार को 18 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें 1,120 पुलिस बल, 24 कंपनी पीएसी, 4,352 होमगार्ड, 2,550 पीआरडी जवान और 300 वन कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा चेकिंग बैरियरों पर क्यूआरटी व अन्य पुलिस बल की तैनात रहेगी।

विज्ञापन


बुधवार को चुनाव में पुलिस की अब तक की कार्रवाई के बारे में डीजीपी दीपम सेठ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 1,516 मतदान केंद्र और 3,394 मतदेय स्थल हैं। इनमें 592 संवेदनशील और 412 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से इन सभी मतदान स्थल का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। प्रदेश में 185 चेकिंग बैरियर स्थापित किए गए हैं। इनमें 117 बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। बाकी बैरियरों पर वीडियो कवरेज की जा रही है। प्रदेशभर में 105 मोबाइल टीम और 109 क्यूआरटी काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nikay Chunav: उत्तराखंड के 100 निकायों में कल मतदान...रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, मैदान में 5405 प्रत्याशी

Trending Videos

अब तक की पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने निकाय चुनाव के दौरान अब तक 89.50 लाख रुपये की शराब पकड़ी है। इससे संबंधित 591 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 603 तस्कर गिरफ्तार हुए। इस दरम्यान 13 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ भी पकड़े गए। इनमें 209 मुकदमों में 301 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियान चलाकर 11,196 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए। करीब नौ हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया गया। 1,255 गैर जमानती वारंटों को अमल कराया गया जबकि 124 फरार अपराधियों को पकड़ा गया। 204 के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed