फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav More than 30 lakh voters will vote read All Updates in hindi

Uttarakhand Nikay Chunav: इस बार 30 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, बैलेट पेपर पर होंगे चुनाव

Tue, 24 Dec 2024 05:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Dec 2024 05:39 PM IST
सार

 उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में इस बार 30 लाख से अधिक मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। राज्य में 601 संवेदनशीलऔर 422 अति संवेदनशील मतदान स्थल है।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav More than 30 lakh voters will vote read All Updates in hindi
वोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में इस बार 30,83,500 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव बैलेट पेपर पर होंगे। एक मतदाता अपने वार्ड प्रत्याशी के अलावा एक वोट मेयर या अध्यक्ष के लिए भी कर सकेगा। राज्य में 601 संवेदनशील और 422 अति संवेदनशील मतदान स्थल बनाए गए हैं।

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक, 2018 के निकाय चुनाव में प्रदेश में 25,36,408 मतदाता थे, जिनकी संख्या इस बार बढ़कर 30,83,500 पर पहुंच गई है। आयोग ने दिसंबर महीने में तीन दिन का विशेष अभियान चलाया, जिसमें 24,948 नए मतदाता बने। इनमें 10,328 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार वोट करेंगे। चुनाव में इस बार 15,89,467 पुरुष, 14,93,519 महिला, 514 अन्य मतदाता होंगे। इस बार चुनाव नतीजे भी आयोग की वेबसाइट पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

विज्ञापन

422 अति संवेदनशील मतदान केंद्र

राज्य में कुल 1518 मतदान केंद्र और 3393 मतदेय स्थल हैं। इनमें से 601 मतदान केंद्रों के 1292 मतदेय स्थल संवेदनशील होंगे। 422 मतदान केंद्रों के 1078 मतदेय स्थल अति संवेदनशील हैं। सात नगर निगमों में महिलाओं के लिए 70 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इनमें देहरादून में 20, ऋषिकेश में पांच, हरिद्वार में 10, रुड़की में पांच, रुद्रपुर में 15, काशीपुर में पांच और हल्द्वानी में 10 वार्डों में पिंक बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: हर जिले में बनेगा नशा मुक्ति केंद्र, होगा अलग बजट मद, एनकॉर्ड की बैठक में सीएस ने दिए निर्देश

दिव्यांग मतदाताओं को विशेष सुविधा

निकाय चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को विशेष सुविधा मिलेगी। जो दिव्यांग मतदाता चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उन्हें घर से मतदान केंद्र तक परिजन वाहन से ला सकते हैं। अगर परिजन के पास वाहन नहीं होगा तो जिलाधिकारी स्तर से ऐसे मतदाता को मतदान केंद्र लाने-ले जाने के लिए सरकारी वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed