फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Kichha Nagar Palika president seat is unreserved provisional notification issued

Uttarakhand Nikay Chunav: किच्छा नगर पालिका की अध्यक्ष सीट अनारक्षित, अनंतिम अधिसूचना जारी

Tue, 24 Dec 2024 06:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Dec 2024 06:01 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह सरकार को आदेश दिया था कि किच्छा की चुनाव प्रक्रिया भी शुरू की जाए। आदेश के तहत सोमवार को शहरी विकास विभाग ने किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद को अनारक्षित घोषित करते हुए अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Kichha Nagar Palika president seat is unreserved provisional notification issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद शहरी विकास विभाग ने नगर पालिका किच्छा के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना भी जारी कर दी है। यहां अध्यक्ष का पद सामान्य रखा गया है। वार्डों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जिलाधिकारी के स्तर से जारी की जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, किच्छा नगर पालिका को 100 नगर निकायों की चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया था। इस पर कुछ लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह सरकार को आदेश दिया था कि किच्छा की चुनाव प्रक्रिया भी शुरू की जाए। आदेश के तहत सोमवार को शहरी विकास विभाग ने किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद को अनारक्षित घोषित करते हुए अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन

इस पर सात दिन के भीतर आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्ति या सुझाव लिखित रूप में शहरी विकास विभाग, 31/62 राजपुर रोड, निकट पाइन हॉल स्कूल देहरादून के पते पर भेज सकते हैं। सात दिन के बाद सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Nikay Chunav:  मतदाताओं को शराब या पैसे से लुभाया तो खैर नहीं, आयोग ने सभी जिलों में बनाई टीमें

इसके बाद किच्छा के चुनाव का प्रस्ताव भी राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि आयोग निकाय चुनावों के सप्ताहभर बाद किच्छा का चुनाव भी कराएगा। उधर, जिलाधिकारी के स्तर से भी वार्डों की अनंतिम अधिसूचना जारी की जा रही है, जिस पर सात दिन में आपत्तियां ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed