{"_id":"677d1aff06042fbd0b077a63","slug":"uttarakhand-nikay-chunav-herbertpur-congress-candidate-yamini-rohilla-did-not-get-relief-even-from-high-court-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: हाईकोर्ट ने खारिज की हरबर्टपुर से कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी की याचिका, नामांकन हुआ था निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: हाईकोर्ट ने खारिज की हरबर्टपुर से कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी की याचिका, नामांकन हुआ था निरस्त
Tue, 07 Jan 2025 05:51 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 07 Jan 2025 05:51 PM IST
सार
Uttarakhand Nikay Chunav: हरबर्टपुर से कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी यामिनी रोहिला के जाति प्रमाण पत्र को लेकर रिटर्निंग अफसर के पास शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद उनका नामांकन निरस्त कर दिय गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
देहरादून में हरबर्टपुर से कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी यामिनी रोहिला को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। हाल ही में उनका जाति प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए जाने पर रिर्टनिंग ऑफिसर ने उनका नामांकर निरस्त कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने नामांकन निरस्त करने के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
Uttarakhand: पूरे बागेश्वर में खड़िया खनन पर लगी रोक, निदेशक खनन और सचिव औद्योगिक को कोर्ट पेश होने का आदेश
विज्ञापन
मंगलवार को हुई सुनवाई में न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी। अब निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने पर कांग्रेस में मंथन चल रहा है।