फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav expenditure limit has been fixed now mayor can spend up to 30 lakhs

Uttarakhand: महंगे हुए निकाय चुनाव...खर्चे की सीमा हुई तय, अब 30 लाख तक खर्च कर सकेंगे मेयर

Tue, 26 Nov 2024 10:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Nov 2024 10:31 PM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने अधिकतम निर्वाचन व्यय और उसकी लेखा परीक्षक आदेश 2024 जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की कड़ी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav expenditure limit has been fixed now mayor can spend up to 30 lakhs
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव से पहले चुनाव खर्च की सीमा में बढ़ोतरी कर दी है। आयोग ने निगम के मेयर के लिए अब खर्च सीमा 16 से बढ़ाकर 30 लाख, पालिकाध्यक्ष की छह से बढ़ाकर आठ लाख, नगर पंचायत अध्यक्ष की दो से बढ़ाकर तीन लाख रुपये तक कर दी है। आयोग ने जमानत राशि और नामांकन पत्र मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने अधिकतम निर्वाचन व्यय और उसकी लेखा परीक्षक आदेश 2024 जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की कड़ी निगरानी की जाएगी। प्रशासन की ओर से प्रत्याशियों के खर्च का निरीक्षण और उनके लेखा-जोखा का परीक्षण किया जाएगा। व्यय प्रेक्षक चुनाव के दौरान दौरा करेंगे। प्रत्याशियों को खर्च का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन


प्रत्याशियों को चुनावी खर्च के ब्यौरे में नामांकनपत्र का मूल्य, जमानत राशि, मतदाता सूची खरीद का खर्च, निर्वाचन घोषणा पत्र का खर्च, पोस्टर, हैंड बिल छपवाने, चिपकवाने का खर्च, निर्वाचन कार्यालय का किराया, विज्ञापन छपवाने पर खर्च, प्रचार सभाओं पर खर्च, सभाओं के लिए पंडाल, साउंड, फोटोग्राफर, वीडियो आदि पर खर्च, महत्वपूर्ण व्यक्तियों को बुलाने पर होने वाला खर्च, झंडे बैनर, निर्वाचन एजेंट आदि का पूरा खर्च देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकार ने किया सावधान...भू-कानून का उल्लंघन करने वालों से जमीन न खरीदें लोग

नगर निगमों में ये होगी नई चुनाव खर्च सीमा

पदनाम                         पुरानी         नई सीमा
मेयर 40 वार्ड तक          16 लाख      20 लाख
मेयर 60 वार्ड तक          16 लाख      25 लाख
मेयर 61 से अधिक वार्ड  16 लाख      30 लाख
डिप्टी मेयर                    दो लाख       दो लाख
सभासद                       दो लाख       तीन लाख

नगर पालिका परिषद में चुनाव खर्च सीमा

पदनाम                            पुरानी       नई सीमा
अध्यक्ष 10 वार्ड तक            चार लाख    छह लाख
अध्यक्ष 10 से अधिक वार्ड    छह लाख    आठ लाख
सदस्य                              60 हजार    80 हजार

नगर पंचायतों में चुनाव खर्च सीमा

पदनाम      पुरानी      नई सीमा
अध्यक्ष        दो लाख    तीन लाख
सदस्य        30 हजार     50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed