फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav: Chaos in Congress over tickets state vice president threatens to leave the party

Uttarakhand Nikay Chunav: जिनके हस्ताक्षर से जारी हुए टिकट, उनकी पत्नी ही बेटिकट...कांग्रेस में मचा बवाल

Tue, 31 Dec 2024 09:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 31 Dec 2024 09:44 AM IST
सार

पत्नी को नगर निगम पिथौरागढ़ में मेयर का टिकट न मिलने से आहत कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav: Chaos in Congress over tickets state vice president threatens to leave the party
मेयर पद के नामांकन के लिए निगम परिसर की ओर जाते कांग्रेस प्रत्याशी विनोद पोखरियाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी के हस्ताक्षर से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में घोषित प्रत्याशियों की सूची जारी की गई, लेकिन उनकी पत्नी बेटिकट हो गईं। टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में बवाल मच गया है।

विज्ञापन

टिकट न मिलने से पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पत्नी को नगर निगम पिथौरागढ़ में मेयर का टिकट न मिलने से आहत प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। कहा, कांग्रेस में टिकट और पद प्रतिष्ठा खनन व शराब माफिया के लिए हैं। जोशी की पत्नी रुकमणि जोशी ने नगर निगम पिथौरागढ़ में मेयर पद महिला के आरक्षित होने पर आवेदन किया था।

विज्ञापन

लेकिन, पार्टी ने रुकमणि जोशी की जगह अंजू लूंठी को टिकट दे दिया। पार्टी के इस फैसले से आहत मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। कहा, 48 साल से कांग्रेस पार्टी की सेवा की है, लेकिन आज तक मुझे टिकट देेकर विधायक बनने का मौका नहीं दिया गया। तरह-तरह की बातें कर मेरा टिकट काटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी के लिए काम किया: जोशी
प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए हरीश रावत, यशपाल आर्य व प्रीतम सिंह ने मेरा टिकट काटा, मगर मैंने कभी पार्टी के खिलाफ नाराजगी नहीं जताई। इस बार पत्नी के लिए मेयर का टिकट देने का पार्टी का आग्रह किया था। इस बार मेरे साथ धोखा किया गया। मैंने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी के लिए काम किया।



ये भी पढ़ें...Jyotish Mahakumbh:  नए साल में योगी, फडणवीस, हेमंत बिस्वा की बढ़ेगी लोकप्रियता, इन ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी

जोशी ने कहा, मैंने तय किया कि पार्टी का काम नहीं करूंगा और जरूरत पड़ी तो त्यागपत्र दूंगा। इस पर एक-दो दिन में फैसला लूंगा। आरोप लगाया, पिथौरागढ़ में खनन माफिया को विधायक बनाया। वहीं, शराब माफिया को मेयर का टिकट दिया गया। पार्टी में खनन व शराब माफिया के लिए सब कुछ है। काम करने वाली प्रवाह नहीं है। ईमानदारी व मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को कोई सम्मान नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed