{"_id":"67725c9dfec6333cec076af6","slug":"yogi-fadnavis-hemant-biswa-popularity-will-increase-in-new-year-predicts-astrologer-ka-padmesh-dubey-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jyotish Mahakumbh: नए साल में योगी, फडणवीस, हेमंत बिस्वा की बढ़ेगी लोकप्रियता, इन ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jyotish Mahakumbh: नए साल में योगी, फडणवीस, हेमंत बिस्वा की बढ़ेगी लोकप्रियता, इन ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी
Mon, 30 Dec 2024 03:26 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 30 Dec 2024 03:26 PM IST
सार
अमर उजाला ज्योतिषमहाकुंभ में ज्योतिष गणना के आधार पर प्रख्यात ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश ने कहा कि बृहस्पति आम तौर पर एक साल में राशि परिवर्तन लाता है, इस साल तीन बार लाएगा, जो धर्म का सहारा लेंगे, कही न कही नुकसान में रहेंगे।
विज्ञापन
प्रख्यात ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
प्रख्यात ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश ने कहा कि नए साल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और असम के सीएम हेमंत बिस्वा की लोकप्रियता में तेजी से उछाल आएगा। उन्होंने यह बात नए साल में देश का राजनीतिक मिजाज कैसा रहने वाला है, प्रश्न के जवाब में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। ज्योतिष गणना के आधार पर प्रख्यात ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश ने कहा कि बृहस्पति आम तौर पर एक साल में राशि परिवर्तन लाता है, इस साल तीन बार लाएगा, जो धर्म का सहारा लेंगे, कही न कही नुकसान में रहेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: भाजपा का नए चेहरों पर राजनीतिक दांव, सांसदों और विधायकों के बाद बीजेपी ने काटा इनका टिकट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तेजी से लोकप्रियता बढ़ेगी। धर्म का प्रभाव बढ़ेगा, इससे घटना, दुर्घटनाएं होंगी, सनातन संस्कृति विश्व में प्रभावशाली होगी व प्रधानमंत्री और मजबूत होंगे।