फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav BJP released first list of candidates names

Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों की जारी की पहली सूची, देखें किसे कहां से मिला मौका

Fri, 27 Dec 2024 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 27 Dec 2024 10:47 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड की 39 नगर पालिकाओं और 39 नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। महापौर के प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav BJP released first list of candidates names
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की 39 नगर पालिकाओं और 39 नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी होगी।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पत्र जारी कर बताया कि पार्टी ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नगर पालिका और पंचायत के बाद शीघ्र ही निगम क्षेत्र की सूची जारी की जायेगी। शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद महापौर के प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी।

विज्ञापन

देखें नगर पालिका के प्रत्याशियों की सूची-



 


देखें नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची-




 
विज्ञापन

दावेदारों ने भी पार्टी नेताओं के दफ्तरों के काटे चक्कर
इससे पहले बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में गढ़वाल क्षेत्र के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद व पार्षद पदों के लिए तैयार किए गए पैनलों पर बारी-बारी से विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिला टोली कमेटियों में शामिल जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय विधायकों, पर्यवेक्षकों और 2022 में चुनाव हारे प्रत्याशियों के साथ एक-एक नाम पर चर्चा की गई। सुबह से ही प्रदेश पार्टी कार्यालय में टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed