फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand NH 74 scam: ED attaches assets worth Rs 13.89 crore belonging to four individuals

NH 74 scam: एक बार फिर बड़ी कार्रवाई; ईडी ने की चार लोगों की 13.89 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच

Wed, 18 Feb 2026 10:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Feb 2026 10:02 PM IST
सार

पुलिस की एसआईटी ने इस मामले में 2017-18 में बड़ी कार्रवाई की थी। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि यहां के बहुत से किसानों ने अपनी भूमि का उपयोग बदलवाकर तय दरों से कहीं अधिक मुआवजा लिया था।

विज्ञापन
Uttarakhand NH 74 scam: ED attaches assets worth Rs 13.89 crore belonging to four individuals
ईडी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनएच 74 घोटाले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त मुआवजा लेने वाले चार लोगों की 13.89 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्तियों को एजेंसी ने अटैच किया है। यह कार्रवाई पंतनगर थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई है। सभी संपत्तियों को ऊधमसिंह नगर में अटैच किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस की एसआईटी ने इस मामले में 2017-18 में बड़ी कार्रवाई की थी। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि यहां के बहुत से किसानों ने अपनी भूमि का उपयोग बदलवाकर तय दरों से कहीं अधिक मुआवजा लिया था।
विज्ञापन


इसी क्रम में ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई शुरू की। जांच में पहले भी कई किसानों की संपत्तियों को अटैच किया गया था। इसी क्रम में अब किसान दिलबाग सिंह, जरनैल सिंह, बलजीत कौर और दलविंदर सिंह की 13.89 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल की जांच के लिए STF में विशेष टीम गठित, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Trending Videos

ईडी की जांच में आया है कि इन सभी ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर अपनी कृषि भूमि को अकृषि दर्शाकर ज्यादा मुआवजा लिया है। मुआवजे की इस राशि को अपने-अपने रिश्तेदारों के खातों में भी ट्रांसफर किया गया है। ऐसे में अब इन सभी के रिश्तेदार भी ईडी की जांच के दायरे में आ गए हैं। ज्यादातर किसान इस वक्त पंजाब और आसपास के स्थानों पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed