फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: Youth arrested from West Bengal for demanding extortion from Dwarahat MLA Mahesh Negi

उत्तराखंड: द्वाराहाट विधायक महेश नेगी से रंगदारी मांगने वाला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार 

Tue, 21 Sep 2021 10:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Sep 2021 10:16 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि विधायक ने 20 मई को द्वाराहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात उनके मोबाइल पर कॉल करके फर्जी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे रंगदारी मांग रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Youth arrested from West Bengal for demanding extortion from Dwarahat MLA Mahesh Negi
गिरिफ्तारी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के द्वाराहाट विधायक महेश सिंह नेगी को फर्जी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले ब्लेकमेलर को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


विधायक महेश नेगी प्रकरण: पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की डीएनए जांच की मांग
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विधायक ने 20 मई को द्वाराहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात उनके मोबाइल पर कॉल करके फर्जी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे रंगदारी मांग रहा है। विधायक की तहरीर पर द्वाराहाट पुर्लस ने अज्ञात के खिलाफ 384/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की विवेचना एसआई मोहन सिंह सौन को सौंपी गई। एसएसपी ने ब्लेकमेल से जुड़े मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। एसआई मोहन ने साइबर सेल अल्मोड़ा से समन्वय स्थापित कर पता किया कि आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल में है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी विनय शाह (22) पुत्र राजदेव शाह निवासी राधानाथ चौधरी रोड टंगरा कोलकाता को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर लगातार विवादों में रहने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त करता है। इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से उनका मोबाइल नंबर प्राप्त कर एडिटेड वीडियो बनाकर फर्जी सिम के माध्यम से कॉल कर फर्जी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता है। इसके बदले वह रुपयों की मांग करता है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल और सिम बरामद किया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल नारायण सिंह, मोहम्मद शाहिद आदि रहे।

ब्लैकमेलिंग कर एक करोड़ रुपये वसूलने का आरोप

देहरादून के प्रेमनगर थाने में ब्लैकमेलिंग कर एक करोड़ रुपये वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पहले बिजनेस में पार्टनरशिप के नाम पर धोखाधड़ी की गई। इसके बाद एक महिला के एक्सीडेेंट के नाम पर लाखों रुपये वसूले गए। 

प्रेमनगर थानाध्यक्ष धनराज सिंह बिष्ट के अनुसार विधौली निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उसका फालतू लाइन दर्शनलाल चौक पर व्यावसायिक बिल्डिंग है। इससे वह अपना निजी ऑफिस चलाता है। इस दौरान उसकी मुलाकात सुशील छाबड़ा से हुई। उसकी साईं कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान थी। पीड़ित के मुताबिक सुशील कुमार से जान पहचान बढ़ने पर अपना मोबाइल सर्विस व रिपेयर करवाने लगा।

इसी बीच आरोपी ने उसके फोन में एक एप डाउनलोड कर दिया। इससे वह उसे ट्रैक करता रहा। इसी दौरान सुशील ने फूड आउटलेट खोलने के लिए 10 लाख रुपये मांगे और 60 प्रतिशत प्रॉफिट देने की बात कही। इसके बाद एक लाख रुपये और मांगे जो ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसी दौरान उसने दिल्ली निवासी राकेश छाबड़ा से मुलाकात करवाई। बताया कि राकेश दिल्ली में एक बड़ा प्रॉपर्टी डीलर है। वह उसकी जमीन को अच्छे दामों में बिकवा देगा।

राकेश ने उसे मोबाइल का बिजनेस करने की सलाह दी और दिल्ली से सस्ता माल दिलाने की बात कही। साथ ही दिल्ली से अनुभवी महिला स्टॉफ भेजने का भी आश्वासन दिया। पीड़ित के मुताबिक इसी बीच आरोपी राकेश ने महिला का फोन नंबर दे दिया। जिससे पर उसकी बात होने लगी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने षड़यंत्र रचकर महिला और उसकी बहन को देहरादून भेजने की बात कही। जिस दिन भेजने की बात कही, उसी दिन बताया कि महिला की बहन और ड्राइवर की एक्सीडेंट में मौत हो गई है।

महिला भी जख्मी है और अस्पताल में भर्ती है। कहा कि एक्सीडेंट से पहले उसकी बात महिला से हुई थी। इसलिए दोनों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस उसे ढूंढ रही है। इसके बाद महिला की मौत के एवज में पैसे दिलाने और इलाज के साथ ही पुलिस के सेटिंग करने और जमीनों के खरीद फरोख्त के नाम पर करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed