फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Mla Mahesh negi sexual assault case: Victim writes Letter to CM for demanding DNA test

विधायक महेश नेगी प्रकरण: पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की डीएनए जांच की मांग 

Thu, 02 Sep 2021 08:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Sep 2021 08:50 PM IST
सार

अगस्त में विधायक की पत्नी ने एक महिला पर विधायक को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुकदमा नेहरू कॉलोनी में दर्ज किया गया था। इसके बाद महिला भी सामने आई और विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Mla Mahesh negi sexual assault case: Victim writes Letter to CM for demanding DNA test
डीएनए टेस्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में द्वाराहाट विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिकायत की है। पीड़िता ने कहा है कि विधायक डीएनए जांच नहीं करा रहे हैं। जबकि, पार्टी के कई नेता उनकी तरफ से यह बयान दे चुके हैं कि विधायक हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने मुकदमे की जांच में तेजी लाने की मांग भी की है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने इस शिकायत में पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। एक साल पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। लगभग आठ माह पहले इसकी जांच महिला थाना श्रीनगर को दी गई थी। बावजूद इसके अब तक पुलिस ने चार्जशीट दाखिल नहीं की है।
विज्ञापन


जबकि, पुलिस उन्हें लेकर हर उस स्थान पर गई है जहां पर पीड़िता ने घटना होना बताया है। इन सभी स्थानों पर विधायक और पीड़िता की उपस्थिति की पुष्टि भी हो चुकी है। जांच में लापरवाही जानबूझकर करने का आरोप पीड़िता ने लगाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बता दें कि अगस्त में विधायक की पत्नी ने एक महिला पर विधायक को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुकदमा नेहरू कॉलोनी में दर्ज किया गया था। इसके बाद महिला भी सामने आई और विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर छह सितंबर 2020 को नेहरू कॉलोनी थाने में ही विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। 

चार्जशीट दाखिल कर चुकी

इस मुकदमे में नेहरू कॉलोनी पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी, लेकिन तत्कालीन आईजी रेंज के हस्तक्षेप के बाद इसे वापस कराया गया और फिर जांच को महिला थाना श्रीनगर ट्रांसफर किया गया। महिला ने स्थानीय कोर्ट में अपनी बेटी के डीएनए के साथ विधायक का डीएनए मैच कराने को प्रार्थनापत्र दिया था। इस पर कोर्ट ने आदेश भी दिया, लेकिन विधायक ऊपरी अदालत से स्टे लेने में कामयाब हो गए थे।

विधायक के वकील ने भेजा महिला को नोटिस 
विधायक महेश नेगी के अधिवक्ता चंद्र शेखर तिवारी ने महिला को मानहानि क्षतिपूर्ति का नोटिस भेजा है। उन्होंने इसके लिए पांच करोड़ रुपये अविलंब अदा करने को कहा है। तिवारी का कहना है कि महिला ने अनरगल आरोप लगाकर विधायक की छवि को धूमिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed