फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Yamunotri and Gangotri Dham will be seen in new form, 45 crore approved

उत्तराखंड के चारधाम: नए स्वरूप में नजर आएंगे यमुनोत्री व गंगोत्री धाम, 45 करोड़ मंजूर 

Mon, 08 Nov 2021 12:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दिनेश रावत, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट
दिनेश रावत, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 08 Nov 2021 12:45 PM IST
सार

प्रसाद महायोजना के तहत यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के जीर्णोद्धार के लिए 45 करोड़ मंजूर किए गए हैं। 35 यमुनोत्री और 10 करोड़ गंगोत्री धाम को मिले हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: Yamunotri and Gangotri Dham will be seen in new form, 45 crore approved
उत्तराखंड के चारधाम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम वर्ष 2023 में नए स्वरूप के साथ भव्य और दिव्य रूप में नजर आएंगे। दरअसल केंद्र सरकार की प्रसाद महायोजना में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के जीर्णोद्धार के लिए करीब 45 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिसमें से यमुनोत्री धाम के लिए 35 करोड़ व गंगोत्री धाम के लिए 10 करोड़ रुपये मिलने हैं। वहीं यमुनोत्री धाम को अब तक 22 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इनके जीर्णोद्धार का जिम्मा ब्रिडकुल को सौंपा गया है।

विज्ञापन


पुराने निर्माणों को तोड़वाकर निर्माण कार्यों में एक रूपता लाना प्रस्तावित
प्रसाद महायोजना के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर के आसपास के पुराने निर्माणों को तोड़वाकर निर्माण कार्यों में एक रूपता लाना प्रस्तावित है। इसके निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। संभवत: इसी माह ब्रिडकुल द्वारा संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए जा सकते हैं। ब्रिडकुल ने टेंडर नियमावली के तहत निर्माण कार्य को दो वर्ष में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: डेढ़ लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए बदरीनाथ के दर्शन, 20 को बंद होंगे कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान मंदिर का भी किया जाएगा कायाकल्प

इस संबंध में ब्रिडकुल के एमडी कुंदन सिंह नेगी ने बताया कि यमुनोत्री धाम में 35 करोड़ में से 25 करोड़ रुपये का सिविल वर्क होना है। शेष धनराशि बिजली आदि के कार्यों पर खर्च होनी है। यमुनोत्री धाम को अब तक 22 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

इसी माह से निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास
उन्होंने बताया कि इसी माह से निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे तय समय सीमा में कार्य पूरा हो सके। महायोजना के तहत यमुना मंदिर परिसर से लगे हनुमान मंदिर का भी कायाकल्प किया जाएगा। 

समय पर कार्य पूरा करना चुनौती
यमुनोत्री धाम में निर्माण कार्य समय से पूरा करना एक बड़ी चुनौती होगी। धाम में शीतकाल के समय कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का मौसम बना रहता है। बर्फबारी के बाद भी कुछ ही महीने कार्य करने को मिलते हैं। इस दौरान भी अधिकांश दिन मौसम खराब रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed