फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: women Congress leader Son Died in car Accident in rudrapur

उत्तराखंड: टांडा जंगल में ट्रक से भिड़ी कार, महिला कांग्रेस नेता के बेटे की मौत, दोस्त घायल 

Thu, 02 Dec 2021 10:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Dec 2021 10:00 PM IST
सार

हादसा उस वक्त हुआ जब शिवम अपने कार से हल्द्वानी से रुद्रपुर की तरफ आ रहा था। टांडा जंगल में रामपुर रोड पर सामने से आ रहे ट्रक से कार की भिडंत हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: women Congress leader Son Died in car Accident in rudrapur
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में शक्तिफार्म निवासी महिला कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती विश्वास के 30 वर्षीय बेटे शिवम विश्वास की टांडा जंगल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी विशाल हालदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब शिवम अपने कार से हल्द्वानी से रुद्रपुर की तरफ आ रहा था। टांडा जंगल में रामपुर रोड पर सामने से आ रहे ट्रक से कार की भिडंत हो गई।

विज्ञापन


शक्तिफार्म निवासी शिवम बुधवार को किसी काम से हल्द्वानी गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव के विशाल हालदार के साथ कार से लौट रहा था। तभी टांडा जंगल क्षेत्र में रामपुर रोड पर सामने आ रहे ट्रक और उसकी कार में भीषण टक्कर हो गई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


भीतर सीट में फंसे शिवम और विशाल गंभीर रूप से घायल  हो गए। हल्द्वानी से पहुंची एंबुलेंस के कर्मचारियों ने काफी जद्दोजहद के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला। उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में शिवम ने दम तोड़ दिया। इस पर शिवम के शव को रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस लाया गया, जबकि घायल विशाल को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और दो जुड़वां बच्चों को छोड़ गया मृतक

प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवम की मौत की सूचना पर परिवार सदमे में आ गया। मृतक की मां मालती विश्वास और अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, उत्तम आचार्य, हरीश पनेरू आदि समेत शक्तिफार्म के लोग भी वहां पहुंच गए। 

शिवम अपने पीछे पत्नी और दो जुड़वां बच्चों को छोड़ गया है। भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने बताया कि हल्द्वानी में शिवम के छोटे भाई राजा की ससुराल है, वह वहीं से लौट रहा था। उन्होंने बताया कि शिवम के बीड़ी कारोबारी पित श्याम विश्वास हादसे के समय कोलकाता में थे।

उन्हें फोन से सूचित कर दिया गया है। मां मालती विश्वास दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने सितारगंज सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सीओ पंतनगर आशीष भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। ट्रक सीज कर दिया गया है।

पोस्टमार्टम में देरी पर नाराज हुए लोग 
शव के पोस्टमार्टम में देरी पर शक्तिफार्म से पहुंचे लोगों और परिजनों ने नाराजगी जताई। वहां पर मौजूद भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने फोन पर सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी से वार्ता की जिसके बाद पोस्टमार्टम शुरू हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed