{"_id":"5fdda8bbb36998011d55cf55","slug":"uttarakhand-news-wildfire-in-pindar-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : तीन दिनों से पिंडर रेंज के जंगलों में भड़क रही आग, जल गई लाखों की वन संपदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : तीन दिनों से पिंडर रेंज के जंगलों में भड़क रही आग, जल गई लाखों की वन संपदा
Sat, 19 Dec 2020 01:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, थराली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, थराली
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मध्य पिंडर रेंज थराली के जूनीधार, टुंड्री, चेपड़ों, उणी और कोठी के जंगलों में तीन दिनों से भड़की आग से करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लाखों की वन संपदा जल गई।
विज्ञापन
आग लगने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि अगर इस पर जल्द काबू नहीं किया गया तो यह आसपास के गांवों को भी चपेट में ले लेगी। आग के कारण पत्थर और जले पेड़ सड़कों पर गिर रहे हैं। लपटें 10 मीटर ऊंचाई तक जा रही हैं।
विज्ञापन
मध्य पिडंर रेंज थराली के जंगलों में भड़की आग के कारण बृहस्पतिवार रात को जंगल से जानवरों के चिल्लाने की आवाजें आती रहीं। वहीं चीड़ की पत्तियां आग को भड़काने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
इन जंगलों में कई औषधीय पौधे भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं। वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक सिंह ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम जुटी हुई है। चट्टानें होने के कारण बाग बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं। संवाद