{"_id":"61af17264223c97faf4643e7","slug":"uttarakhand-news-wild-elephant-group-seen-in-haridwar-resident-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: जंगल से निकल रिहायशी इलाकों में जंगली-जानवरों की दस्तक जारी, मंगलवार की सुबह हाथियों का झुंड पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: जंगल से निकल रिहायशी इलाकों में जंगली-जानवरों की दस्तक जारी, मंगलवार की सुबह हाथियों का झुंड पहुंचा
Tue, 07 Dec 2021 01:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:47 PM IST
सार
मंगलवार की सुबह कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर ग्राम में हाथियों का झुंड पहुंच गया। इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में जंगल से निकल कर रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों की दस्तक जारी है। मंगलवार की सुबह कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर ग्राम में हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों का झुंड घंटों मातृ सदन आश्रम के बाहर विचरण करता रहा।
वहीं वन विभाग के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई। जंगली-जानवरों को रिहायशी इलाकों से दूर रखने में विभाग फिर नाकाम साबित हुआ।
विज्ञापन
वन विभाग के दावों की एक बार फिर पोल खुली
इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। मातृ सदन आश्रम क्षेत्र जंगल से सटा है। स्थानीय लोगों ने सुबह हाथियों के झुंड की सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
वहीं वन विभाग के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई। जंगली-जानवरों को रिहायशी इलाकों से दूर रखने में विभाग फिर नाकाम साबित हुआ।