फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: water sports are expected in Ganganahar roorkee

रुड़की: गंगनहर में वॉटर स्पोर्ट्स की जगी उम्मीद, अजय भट्ट के पर्यटन राज्यमंत्री बनने से हरी झंडी मिलने के आसार

Fri, 09 Jul 2021 01:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अंकित कुमार गर्ग , अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग , अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 09 Jul 2021 01:13 PM IST
सार

गौरतलब है कि रुड़की की गंगनहर वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए पूरी तरह मुफीद है। यहां करीब 10 साल पहले राष्ट्रीय स्तर की कैनाइंग क्याकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है।

विज्ञापन
uttarakhand news: water sports are expected in Ganganahar roorkee
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रुड़की शहर के सौंदर्य को चार चांद लगाने वाली रुड़की की गंगनहर में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी की सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग ने यूपी सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद रुड़की पहुंचे तत्कालीन सीएम और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसकी घोषणा की थी। अब जबकि केंद्र में भाजपा सांसद अजय भट्ट को पर्यटन राज्यमंत्री बनाया गया है तो उम्मीद है जल्द ही इस योजना पर काम पूरा हो सकेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रुड़की की गंगनहर वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए पूरी तरह मुफीद है। यहां करीब 10 साल पहले राष्ट्रीय स्तर की कैनाइंग क्याकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। इसके अलावा सोलानी पार्क के समीप खिलाड़ियों को नौकायन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद रुड़की और आसपास के खिलाड़ी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके हैं। राज्य में जब-जब भाजपा और कांग्रेस की सरकारें आईं, तब-तब यहां वॉटर स्पोर्ट्स लेन विकसित करने की घोषणाएं हुईं, लेकिन योजना पर अमल आज तक नहीं हो सका।
विज्ञापन


अब पर्यटन विभाग की ओर से इस पर कवायद शुरू की गई है। जहां वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी होनी है, गंगनहर का वह क्षेत्र उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन है। ऐसे में अब पर्यटन विभाग की ओर से यूपी सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा गया है। अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद इस योजना पर काम शुरू होगा। वहीं दूसरी ओर, केंद्र में सांसद अजय भट्ट को पर्यटन राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है तो माना जा रहा है कि इस योजना में आने वाले यूपी के अड़ंगे को भी दूर किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनेगी वृहद योजना, डीपीआर में ही आएगा लाखों खर्च  
यूपी सरकार की ओर से पूर्व में एनओसी देने से पहले डीपीआर मांगी गई थी, लेकिन डीपीआर बनाने में ही 10 से बारह लाख का खर्च आ रहा है। ऐसे में डीपीआर तैयार होने के बाद एनओसी नहीं मिलने पर योजना में अड़ंगा लग सकता है, इसलिए यूपी सरकार से पहले एनओसी मांगी गई है। इसके बाद डीपीआर तैयार कराई जाएगी। 

दर्शक दीर्घा के लिए पर्याप्त जगह 
रुड़की में सोलानी पार्क से पुरानी और नई दो गंगनहर हैं। दोनों के बीच चार मार्ग बने हैं, जो पर्याप्त चौड़ाई के हैं। ऐसे में प्राकृतिक रूप से गंगनहर में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी देखने के लिए दर्शक दीर्घा बनाने के लिए पर्याप्त जगह होगी। दोनों गंगनहर के बीच 20 मीटर से अधिक की दूरी इसके सौंदर्य को और भी बढ़ा रही है। 


रुड़की गंगनहर में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इसके लिए हाल ही में पर्यटन विभाग देहरादून की ओर से यूपी सिंचाई विभाग को एनओसी के लिए पत्र भेजा गया है। एनओसी मिलने के बाद इसकी डीपीआर तैयार कराई जाएगी। 
-सीमा नौटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed