फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Wasim Rizvi Jitendra Narayan Singh Tyagi will retire

Uttarakhand: वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी लेंगे सन्यास, अखाड़ा परिषद और विद्वत परिषद से बातचीत की तैयारी में आनंद स्वरूप

Tue, 24 May 2022 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 May 2022 10:03 AM IST
सार

स्वामी आनंद स्वरूप का कहना है कि वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने उनके सामने सन्यास लेने इच्छा जाहिर की है। वसीम रिजवी के सन्यास लेने की इच्छा जताने के बाद स्वामी आनंद स्वरूप उनके सन्यास की तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand news Wasim Rizvi Jitendra Narayan Singh Tyagi will retire
वसीम रिजवी - फोटो : Social media

विस्तार

प्रेस क्लब में अपनी विवादित किताब के विमोचन व धर्मनगरी के उत्तरी हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय धर्म संसद में अमर्यादित भाषणों के बाद विवादों में आए शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हिंदू धर्म अपनाने के बाद अब वह सन्यास लेंगे। उनके सन्यास के मामले में शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप अखाड़ा परिषद व अखिल भारतीय विद्वत परिषद के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन


स्वामी आनंद स्वरूप का कहना है कि इस दौरान वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने उनके सामने सन्यास लेने इच्छा जाहिर की है। वसीम रिजवी के सन्यास लेने की इच्छा जताने के बाद स्वामी आनंद स्वरूप उनके सन्यास की तैयारियों में जुट गए हैं। जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के सन्यास की परंपरा को लेकर स्वामी आनंद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे।  
विज्ञापन


जब वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हिंदू बन गए गए हैं और अब सन्यास लेना चाहते हैं। अब वह जेल से बाहर आए हैं तो उन्होंने फिर से अपनी इच्छा जाहिर की है कि वह सन्यास लेना चाहते हैं। इसके लिए अखाड़ा परिषद व अखिल भारतीय विद्वत परिषद से सलाह लेनी पड़ेगी कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हिंदू बनने के बाद सन्यास लेने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। वह क्या परंपरा होगी जिसके तहत सन्यास दिलवाया जाएगा। -स्वामी आनंद स्वरूप, शांभवी पीठाधीश्वर व अध्यक्ष शंकराचार्य परिषद। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्यास परंपरा अच्छी बात है। इसके लिए उनका स्वागत है। वह अच्छे व्यक्ति हैं। उनके जैसे दिलेर व्यक्ति के सन्यास लेने से सनातन धर्म को नए आयाम मिलेंगे। -यति नरसिंहानंद, महंत देवी मंदिर डासना व जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर

जब उनको हिंदू बना दिया गया है और सबने उनको हिंदू मान लिया है। यदि वह सन्यास लेना चाहते हैं तो यह अच्छी बात है। इसके लिए उनका स्वागत है। 
-श्रीमंहत रविंद्रपुरी , अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व मां मनसा देवी मंदिर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed