फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: virtual rally become bjp sharp and strong weapon

उत्तराखंड: भाजपा का वर्चुअल हथियार बनेगा और धारदार, बूथ स्तर तक 10 हजार से अधिक व्हाट्स एप ग्रुप बनाए

Thu, 25 Jun 2020 10:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Jun 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: virtual rally become bjp sharp and strong weapon
भाजपा - फोटो : amar ujala

मिशन 2022 से पहले चुनावी जमीन को उवर्रा बनाने के लिए भाजपा वर्चुअल प्लेटफार्म को अपना अचूक हथियार बनाने जा रही है। कोविड-19 महामारी में सामाजिक दूरी की मर्यादा का पालन करते हुए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और जनता से अपने संवाद को टूटने नहीं देना चाहती।

विज्ञापन


यही वजह है कि उसने अब तक प्रदेश, जिलों व मंडलों से लेकर बूथ स्तर तक 10 हजार से अधिक व्हाट्स एप ग्रुप तैयार कर लिए हैं। ये सिलसिला अब भी जारी है। प्रत्येक विधानसभा में अब तक पार्टी से जुड़े लोगों के 500 मोबाइल नंबर जुटाए जा चुके हैं। यह संख्या आने वाले कुछ महीनों में और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन


इस तैयारी का मकसद भाजपा के सांगठनिक ढांचे को निरंतर सक्रिय रखना तो है ही साथ ही केंद्र और राज्य की सत्ता की छवि को चमकाना भी है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व यह मान चुका है कि अगले कुछ महीनों में यदि कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम भी हो जाएगा, तब भी हजारों लोगों की भीड़ जुटाने का जोखिम नहीं लिया जा सकेगा, लिहाजा संवाद के लिए पार्टी वर्चुअल हथियार को और धारदार बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय को इंटरनेट और वीडियो कांफ्रेंस के साधनों से लैस करने के बाद अब पार्टी सभी जिला कार्यालयों को भी हाईटैक बनाने के अभियान में जुट गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी इसकी पुष्टि करते हैं।

कार्यकर्ताओं के बाद शुरू होंगे जन संवाद

भंडारी के मुताबिक, कार्यालयों को हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा से जोड़ा जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में प्रदेश मुख्यालय से वे सीधे कनेक्ट हो सकें और जब चाहे संवाद स्थापित किया जा सके। 

23 जून से शुरू हुआ वर्चुअल रैलियों का अभियान पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए है। पार्टी के नेता केंद्र और राज्य सरकार के अहम फैसलों, उपलब्धियों, कोविड-19 महामारी से निपटने की रणनीतियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

ताकि जब कार्यकर्ता जनता से संवाद करें तो उसके पास सभी सवालों के जवाब हों। दूसरे चरण में पार्टी जन संवाद के लिए वर्चुअल रैलियां करेगी। चरणबद्ध ढंग से होने वाली ये वर्चुअल रैलियां प्रदेश, जिला व मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों द्वारा की जाएंगी। 

भाजपा एक बड़ा संगठन है। वर्ष भर पार्टी की सांगठनिक गतिविधियां चलती रहती हैं। इसके लिए बाकायदा एक वार्षिक कार्ययोजना तैयार होती है। इसके अलावा समसामयिक विषयों पर भी पार्टी कार्यक्रम बनाती है। कोविड-19 महामारी की वजह से पार्टी ने वर्चुअल माध्यम को चुना है। वर्चुअल रैलियों, बैठकों, संवादों और कांफ्रेंस का यह सिलसिला निरंतर जारी रहने वाला है।
- डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed