फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Viral audio of same as voice of a well-known MLA

एक चर्चित विधायक की विधायक की आवाज से मिलता-जुलता धमकी भरा ऑडियो वायरल

Fri, 06 Nov 2020 12:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Nov 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Viral audio of same as voice of a well-known MLA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एक चर्चित विधायक की आवाज से मिलता-जुलता ऑडियो चर्चाओं में हैं। सोशल मीडिया में वायरल इस ऑडियो में बोलने वाला शख्स एक छात्र नेता को फटकार रहा है। मामला लक्सर राजकीय महाविद्यालय का है।

विज्ञापन


वहां नई कक्षाओं के संचालन का श्रेय लेने के बारे में छात्र नेता से वह शख्स कह रहा है कि तुम्हारी औकात नहीं है, ये काम मैंने कराया है, इसलिए इसका पूरा क्रेडिट मैं ही लूंगा। कांग्रेस से जुड़े एक शख्स की फेसबुक वॉल पर कमेंट करने वाले एबीवीपी के एक स्थानीय नेता से गाली-गलौच और धमकी भरे शब्दों में वह शख्स नाराजगी जाहिर कर रहा है।
विज्ञापन


वह पूछ रहा है कि डिग्री कॉलेज का काम क्या 14 दिन के धरने पर बैठकर हो गया। संघर्ष नहीं, मैंने ने कराया। तुम्हारी कोई औकात नहीं। वह देहरादून विधानसभा का भी जिक्र कर रहा है। छात्र नेता को वह शख्स कह रहा है कि विधानसभा में तुम्हें घुसने नहीं दे रहे थे। मेरे पास तीन बार फोन गया। मैंने तुम्हें एंट्री दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed