फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Valley of Flowers Will Close Today for Tourist Uttarakhand News in Hindi

Uttarakhand: आज बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, इस साल रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया दीदार

Mon, 31 Oct 2022 12:05 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Oct 2022 12:05 AM IST
सार

Valley of Flowers News: इस साल घाटी में 20,827 पर्यटक पहुंचे हैं। यह अब तक घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। इस साल वन विभाग ने 31 लाख से अधिक की कमाई की है।

विज्ञापन
Chamoli Valley of Flowers Will Close Today for Tourist Uttarakhand News in Hindi
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज सोमवार को शीतकाल में पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। वन विभाग ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस साल घाटी में 20,827 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 280 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। यह अब तक घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन


Corbett National Park: 15 नवंबर को खुलेगा ढिकाला जोन, नाइट स्टे और डे सफारी के लिए 14 दिसंबर तक बुकिंग फुल
विज्ञापन


इस साल घाटी में रिकॉर्ड पर्यटक आए जिससे वन विभाग ने 31 लाख से अधिक की कमाई की है। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात है। यहां के स्लोप पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। घाटी पर्यटकों के लिए एक जून के खोली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

300 से ज्यादा प्रजाति के खिलते हैं फूल

घाटी में जुलाई से अक्तूबर तक 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। यहां पोटोटिला, प्रिम्यूला, एनीमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पॉपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्म कमल, फैन कमल जैसे कई फूल खिले रहते हैं। 


घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु, वनस्पति व जड़ी बूटियों का भंडार है। विभिन्न प्रकार के फूल होने पर यहां तितलियों का भी संसार रहता है। इस घाटी में कस्तूरी मृग, मोनाल, हिमालय का काला भालू, गुलदार, हिम तेंदुआ भी दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed